मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत, चीख सुन बचाने आए लोगों मेंं एक महिला सहित तीन घायल

डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिले के इमलाहट गांव में मधुमक्खियों के काटने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक को बचाने गए 3 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। युवक नदी किनारे चारा काटने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में इमलाहट गांव में शानबहादुर यादव पिता राम सिंह यादव उम्र 30 वर्ष दिन गुरुवार की सुबह अपने घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी की ओर गया था। इसी दौरान अचानक आसपास मधुमक्खियों का छत्ता लगा था जिनके झुंड ने युवक के ऊपर हमला कर दिया। युवक जोर-जोर से चीखेने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। युवक को मधुमक्खियों से बचाने का प्रयास करने के दौरान तीन लोग भी मधुमक्खियों के हमले में आ गए। युवक को मधुमक्खियों ने ज्यादा काट दिया था जिससे युवक ने अस्पताल लाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। वहीं घायलों को अजयगढ अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। युवक का इमलाहट गांव में अंतिम संस्कार करवाया है। मृतक युवक के ऊपर जब मधुमक्खियों ने हमला किया उस दौरान युवक की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए पहँुचे लोगो मेंं से तीन लोगों के ऊपर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल जिसमें एक महिला भी शामिल बताई गई है हमलें में तीनों लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है।
Created On :   24 Feb 2023 4:01 PM IST