- Home
- /
- राजस्थान के जोधपुर में दो...
राजस्थान के जोधपुर में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पें, मुख्यमंत्री गहलोत ने की शांति बनाए रखने की अपील

- पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में तीन त्योहारों कोे बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। बताया जा रहा है दो गुटों में ये हिंसक झड़प झंडा उतारने और चढ़ाने के चलते हुई। एक गुट झंडा उतारने पर अडा वहीं दूसरा पक्ष झंडा लगाने के समर्थन में था। कुछ समय बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव और लाठीचार्ज होने लगा।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मारवाड़ की पवित्र भाईचारे की भावना की परंपरा को कायम करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2022
जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2022
हालफिलहाल पुलिस प्रशासन ने माहौल पर काबू पा लिया है, और शहर में तमाम पाबंदियां लगाते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है, जिससे हिंसा और अधिक न बढ़ें। इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, पुलिस प्रशासन ने दोनों गुटों से सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। प्रशासन ने ईद के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
ईद व अक्षय तृतीया त्योहार में बवाल को रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेव बंद कर दी है। पत्थरबाजी में पुलिस के साथ कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Created On :   3 May 2022 10:48 AM IST