दो पहिया वाहन टकराए, एक मृत, दो गंभीर नगझर में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

By - Bhaskar Hindi |25 April 2023 11:49 AM IST
सिवनी दो पहिया वाहन टकराए, एक मृत, दो गंभीर नगझर में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
डूंडासिवनी थाना अंतर्गत नगझर में दो पहिया वाहन टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि गांधी वार्ड निवासी शाहिद अली पिता जाफर अली(२६)अपने साथी संजय वार्ड निवासी फैसल इलाही पिता इशरत इलाही(२६) के साथ किसी ढाबे से खाना खाकर एक्टिवा वाहन से अपने घर लौट रहे थे। नगझर के पास यातायात थाने के सामने पल्सर बाइक क्रमांक एमपी २२ एमएम २८७२ में सवार बारापत्थर निवासी नवनीत पिता प्रमोद त्रिपाठी ने पीछ से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने शहिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि फैसल और नवनीत का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
Created On :   25 April 2023 11:48 AM IST
Next Story