लक्ष्य से 4 प्रतिशत अधिक को लगाया कोवीशील्ड का दूसरा डोज!

By - Bhaskar Hindi |6 July 2021 11:22 AM IST
लक्ष्य से 4 प्रतिशत अधिक को लगाया कोवीशील्ड का दूसरा डोज!
डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा टीकाकरण अभियान अन्तर्गत सोमवार को आगर-मालवा जिले में 29 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। इन केन्द्रों पर लक्ष्य से 4 प्रतिशत अधिक व्यक्तियों को कोवीशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण केन्द्रों पर निर्धारित 3000 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य विरूद्ध 3107 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया। जो लक्ष्य का 104 प्रतिशत है।
Created On :   6 July 2021 4:43 PM IST
Next Story