डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर से 10.38 लाख रुपए चोरी,आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर से 10.38 लाख रुपए चोरी,आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
ताला तोड़कर घुसे डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर से 10.38 लाख रुपए चोरी,आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   झाडू और खराटे के डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर में चोरी हो गई। किसी ने दस लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते समय दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।   सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 

तिजोरी से उड़ाया माल
नेहरू नगर निवासी व्यापारी प्रकाश रामदास कोहले (47) का झाडू और खराटे कारोबार है। इसकी उसके पास डिस्ट्रीब्यूटरशिप है और मानेवाड़ा रोड स्थित जवाहर नगर में पी.आर. ट्रेडर्स नाम से उसका दफ्तर है। अवकाश होने से रविवार को दफ्तर बंद था। मौका देखकर किसी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात ताला तोड़कर दफ्तर में प्रवेश किया और तिजोरी से 10 लाख 38 हजार रुपए नकद चुरा लिए। सुबह जब कर्मचारी राहुल मांगलकर दफ्तर में पहुंचा, तो दफ्तर के ताले टूटे हुए थे। पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुअा था। उसने इसकी जानकारी प्रकाश को दी। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी श्वान पथक और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देते हुए दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। 
 

Created On :   28 Feb 2023 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story