प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिग लेब स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले न्यूक्लिओम इंफर्मेटिक्स के प्रबंध संचालक!

By - Bhaskar Hindi |21 Aug 2021 10:34 AM IST
जीनोम सीक्वेंसिग लेब प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिग लेब स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले न्यूक्लिओम इंफर्मेटिक्स के प्रबंध संचालक!
डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज न्यूक्लिओम इंफर्मेटिक्स हैदराबाद के प्रबंध संचालक श्री दुष्यंत सिंह बघेल ने निवास पर भेंट की।
श्री बघेल ने प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग और बायो इंफर्मेटिक्स पर केंद्रित लेब स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव रखा।
श्री बघेल ने बताया कि इस लेब से पशुपालन के क्षेत्र में शोध, रोगों के प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन की दिशा में अद्यतन जानकारियां उपलब्ध कराना और उन्हें क्रियान्वित करना संभव होगा।
Created On :   21 Aug 2021 1:56 PM IST
Next Story