गोंडवाना की प्राध्यापक पद भर्ती रद्द की जाए

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। स्थानीय गोंडवाना विश्व विद्यालय में 30 प्राध्यापकों की पद भर्ती की जा रही है। किंतु पद भर्ती में एक भी अनुसूचित जनजाति/आदिवासी संवर्ग के लिए आरक्षित नहीं रखे जाने से उक्त पद भर्ती तत्काल रद्द करने की मांग मार्कंडेश्वर बहुउदेशीय सुशिक्षित बेरोजगार विकास संस्था के अध्यक्ष संतोष सुरपाम ने गोंडवाना विश्व विद्यालय के कुलगुरु डा. प्रशांत बोकारे को सौंपे ज्ञापन में की है। ज्ञापन में कहा गया कि, गोंडवाना विश्व विद्यालय गड़चिरोली द्वारा प्राध्यापक पद भर्ती का विज्ञापन 4 फरवरी को प्रकाशित किया गया। किंतु इस पद भर्ती में एक भी अनुसूचित जनजाति/आदिवासी संवर्ग के लिए आरक्षित नहीं रखा गया है। इससे उक्त पद भर्ती रद्द कर संवर्गनिहाय पद भर्ती न करते हुए विषय निहाय आरक्षण देकर पद भर्ती किए जाने की मांग संतोष सुरपाम ने कुलगुरु डा. प्रशांत बोकारे को सौंपे ज्ञापन में की है।
Created On :   8 Feb 2023 2:49 PM IST