मुस्लिम महिलाओं ने लहराया परचम : खान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इस्लाम महिलाओं को शिक्षा का अधिकार, विरासत में उसका हक जैसे अनेक अधिकार दिए हैं। मुस्लिम महिलाओं डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर , आईएएस अधिकारी, पायलट, एमपी और एमएलए आदि का खिताब लेकर परचम लहराया है। यह विचार जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर महिला विभाग की अध्यक्ष डॉ सबीहा खान ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‘समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका' विषय पर बतौर अध्यक्ष व्यक्त किए। जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर साउथ की महिला विभाग के तत्वावधान में गंजीपेठ के रिफाह सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कीर्ति श्रीवास, काजल सूर्यावंशी, सेवानिवृत्त हसनबाग प्रायमरी शिक्षिका मुमताज बेगम, उजमा पारेख, स्थानीय अध्यक्ष शबाना शेख ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उल्हास जैन ने इस पहल की सराहना की। मुख्य अतिथि गणेशपेठ पुलिस स्टेशन की कांस्टेबल प्रियंका हेसाऊ ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, अपराधों के संबंध में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं से अवगत कराया। संचालन शीरीन खान ने किया। रुबीना परवीन ने तज़कीर बिल कुरआन से कार्यक्रम का आरंभ किया था तथा आमरीन नाज ने तराना प्रस्तुत किया। तस्लीम कौसर ने आभार माना।
Created On :   15 March 2023 1:08 PM IST