कृष्ण नागपाल को पत्रकारिता पुरस्कार

By - Bhaskar Hindi |15 March 2023 12:58 PM IST
सम्मान कृष्ण नागपाल को पत्रकारिता पुरस्कार
डिजिटल डेस्क, नागपुर । कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कथाकार, उपन्यासकार व संपादक कृष्ण नागपाल को महाराष्ट्र सरकार का प्रतिष्ठित बाबूराव विष्णु पराडकर स्वर्ण पुरस्कार (पत्रकारिता-कला) दिया जाएगा। उनकी कृति ‘आईना तो देखो जरा’ पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। मुंबई में होने वाले में विशेष समारोह में प्रशस्ति पत्र, शाॅल-श्रीफल, 35 हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित कर अलंकृत किया जाएगा। उनके दो उपन्यास तथा आठ कहानी व व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
Created On :   15 March 2023 12:58 PM IST
Next Story