पन्ना नगर के देवेन्द्रनगर कस्बे में धूमधाम से मनाया गया जन्मकल्याणक

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर नि.प्र.। पन्ना नगर के देवेन्द्रनगर कस्बे में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हो रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव के संपन्न हो रहे कार्यक्रमों के तहत आज दिनांक २३ मार्च को जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मकल्याणक पूर्व रात्रि इंद्र सभा महाराज नाभिरराय का भव्य दरबार दिखाया गया एवं देवांगनाओं द्वारा तीर्थंकर की माता की सेवाव एवं कुबेर द्वारा सुंदर अयोध्या नगरी की रचना की रत्नवृष्टि की गई माता के तीर्थंकर बालक को जन्म देने की जैसे ही खबर पहँुची वैसे ही पूरा पण्डाल खुशियों से झूम उठा। पूर्व प्रात: बेला में श्री जी के अभिषेक पूजन शान्तिधारा संपन्न हुआ। सभी श्रावक श्राविकाओं द्वारा देवाधिदेव भगवान के जन्म पर बधाईयां दी गईं। जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महामुनि राज विभव सागर जी महाराज द्वारा जन्म कल्याणक विषय पर प्रकाश डाला गया एवं विभंजन सागर जी महाराज व श्रमण विश्रांत सागर जी महाराज द्वारा भी जन्म कल्याणक पर प्रवचन दिए गए। पंच कल्याणक महोत्सव के चल रहे आयोजन को लेकर प्रतिष्ठाचार्य पंडित संकेत जैन एवं विवेक ने बताया कि सम्पूर्ण अनुष्ठान दिगम्बर जैन मुनियों एवं साधुओं के सानिध्य में सम्पन्न हो रहा है। जन्म कल्याणक के अवसर पर तीर्थांकर बालक को पालना में झुलाया जायेगा। जब भी तीर्थांकर शिशु का जन्म होता है तो सम्पूर्ण जगत में आनंद व्याप्त हो जाता है।
जगत कल्याणकारी होने से प्रभु का जन्मोत्सव देवों, मनुष्यों सभी के लिए आस्था व श्रृद्धा का केन्द्र है। बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्मचंद्र शास्त्री दिल्ली के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु ब्रम्हचारी अक्षय भैया उदयपुर एवं पंडित अरविंद आदर्श दिल्ली को भी आमंत्रित किया है। प्रतिष्ठा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन एवं जैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप जैन के साथ मुनि व्यवस्था समिति अध्यक्ष रवींद्र जैन भी अपनी पूरी कमेटी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तथा महामंत्री रवि जैन बड़बारा व सतीष जैन सोमकमल नेे महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुते बताया कि 26 मार्च को प्रात: काल में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य प्रतिष्ठा चक्रवर्ती बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्मचंद्र शास्त्री दिल्ली एवं सहयोग हेतु पंडित संकेत जैन, विवेक देवेंद्रनगर, ब्रम्हचारी अक्षय मुंबई के निर्देशन में समस्त विधि-विधान पूर्वक प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी तथा संगीतकार अरविंद शास्त्री सागर के माध्यम से भक्ति कराई जाएगी। उक्त कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष इंद्रकुमार जैन, महामंत्री रवि जैन, अक्षय जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, श्रेयांश जैन, ऋषभ जैन गजरथ कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 26 मार्च तक चलेंगे। पंच कल्याण महोत्सव कार्यक्रम में काफी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।
Created On :   24 March 2023 3:23 PM IST