वाहन चेकिंग कर यातायात निमयों की दी गई जानकारी

डिजिटल डेस्क देवेन्द्रनगर नि.प्र.।.देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में आज थाना पुलिस द्वारा फुलवारी मोड पर वाहन चेकिंग के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा लोगों को यातायात के संबंध में जागरूक करते हुए, नशे वाहन नही चलाने,दो पहिया वाहन चलाने के दौरान आवश्यक रूप से हेलमेट का प्रयोग करने,चार पहिया वाहनोंं को चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करने की समझाईस दी गई। इस दौरान पम्लेट्स बैनर के जरिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमो का पालन नही करने वाले बाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 13 बाहनो के विरूद्ध मोटर ब्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर कुल 4250ध्. रूपया का राजस्व बसूल किया गया हैउपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर प्रधान आरक्षक अनिल बागरी, आरक्षक आदित्य कुशवाहा, रामकरण प्रजापति एवं चालक आर धर्मेन्द्र द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   7 Jan 2023 2:29 PM IST