उप संचालक सालरिया ने गौ-अभयारण्य में किया झंडावंदन!

डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा जिले में 75 वॉं स्वतंत्रता दिवस के उत्साह, उमंग एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिले के सभी शासकीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया उप संचालक, सालरिया गौ-अभयारण्य, डॉ. एसव्ही कोसरवाल ने गौ-अभ्यारण्य परिसर में झंडावंदन कर सामूहिक राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर डॉ आरएन खरे, डॉ. भूपेंद्र सिंह, क्षेत्र अधिकारी तुकाराम पाटीदार, मनीष राठौर, ललित नामदेव, कृषि विशेषज्ञ मंगलेश गुर्जर उपस्थित रहे।
इसके पश्चात गो अभ्यारण परिसर में उपस्थित सभीजन ने पौधरोपण किया। विदित हो कि गो अभ्यारण परिसर में पूर्व में लगाए गए 1500 पौधे वृक्ष के रूप में तैयार हो गए हैं तथा लगभग 1500 पौधों की नर्सरी तैयार की जा रही है, जिसमें विभिन्न प्रजाति की रोपनी लगाई गई है। एलएंडटी कंपनी द्वारा इस वर्ष 2200 पौधे रोपे जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा भी 2000 पौधे मनरेगा के माध्यम से लगाए गए हैं। जिनकी देखरेख अगले 5 वर्ष तक वन विभाग द्वारा की जाएगी। पूर्व में ग्राम पंचायत सालरिया द्वारा मनरेगा के माध्यम से लगाए गए 2000 पौधे 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर वृक्ष का आकर लेकर हरियाली फैला रहे है।
Created On :   17 Aug 2021 2:07 PM IST