- Home
- /
- दोपहिया से गिरकर आशा सेविका की...
दोपहिया से गिरकर आशा सेविका की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा)। दोपहिया पर लिफ्ट मांगकर साकोली से अपने गांव के लिए निकली आशा सेविका दोपहिया से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल आशा सेविका के सिर पर गंभीर चोट लगने से उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित किया। मृतक का नाम नमिता चरणदास ताराम(49)बताया जा रहा है। वह गोंदिया जिले के ग्राम बोडदे में कार्यरत थी। यह दुर्घटना 15 जुलाई को दोपहर साकोली -लाखांदुर मार्ग पर स्थित वडद फाटे के पास हुई।
बताया जाता है कि नमिता यह 14 जुलाई को गर्भवती महिला को प्रसव के लिए भंडारा लेकर आयी थी। जिसके बाद वह शुक्रवार, 15 जुलाई को वापिस अपने गांव के लिए निकली थी। इस दौरान साकोली शहर के लाखांदुर फाटे से उसने दोपहिया को लिफ्ट मांगी। सानगडी में जाते समय वलद फाटे के सामने दोपहिया से नीचे सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद दोपहिया चालक मौके से फरार हो गया। मार्ग के किनारे धान की रोपाई कर रहे कृषि मजदूरों ने घटना की जानकारी साकोली थाने के थानेदार जितेंद्र बोरकर को दी। पश्चात पुलिस ने मौके पर पहंुचकर नमिता को साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। इस मामले में साकोली पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Created On :   16 July 2022 6:26 PM IST