- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन
- /
- माधव नगर अस्पताल में व्यवस्थाएं भी...
माधव नगर अस्पताल में व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं और इलाज भी अच्छा -कौशल्याबाई "सफलता की कहानी"!

By - Bhaskar Hindi |12 May 2021 10:00 AM IST
माधव नगर अस्पताल में व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं और इलाज भी अच्छा -कौशल्याबाई "सफलता की कहानी"!
डिजिटल डेस्क | उज्जैन उज्जैन निवासी 50 वर्षीय कौशल्याबाई कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के कारण माधव नगर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि माधव नगर अस्पताल में व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं और इलाज भी बहुत अच्छा है।
यहां के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज के दौरान उनका बहुत ख्याल रखा गया। अच्छे उपचार की ही बदौलत कौशल्याबाई कुछ ही दिनों में स्वस्थ महसूस करने लगी तथा आज माधव नगर अस्पताल से वे उपचार के बाद अपने घर खुशी-खुशी लौटी।
उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Created On :   12 May 2021 2:12 PM IST
Next Story