श्री चित्रगुप्त जी प्रकट उत्सव पर घोषित किया जाये ऐच्छिक अवकाश

डिजिटल डेस्क,पन्ना। कायस्थ समाज पन्ना के सचिव राजीव खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक २५ अप्रैल को कायस्थ समाज पन्ना के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना एवं संरक्षक पी.एन. खरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर पन्ना की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लेख है कि कायस्थ समाज के शासकीय कर्मचारियों के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाये। चूंकि कायस्थ समाज का शासकीय सेवाओं में 90 प्रतिशत योगदान है वह अपना शासकीय कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संपादित करते हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर समाज द्वारा शोभायात्रा, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा किए जाते हैं जिस पर कायस्थ समाज के 90 प्रतिशत सदस्य शासकीय सेवा में होने की वजह से प्रकटोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं जिससे उनकी भावना आहत होती है। कायस्थ समाज पन्ना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कायस्थ बंधु एवं महिला संगठन उपस्थित रहा।
Created On :   26 April 2023 10:17 AM IST