छिंदवाड़ा: हाथ में फंसा कड़ा, ग्लाइंडर मशीन से काटकर निकाला

हाथ में फंसा कड़ा, ग्लाइंडर मशीन से काटकर निकाला
  • शख्स के हाथ में कड़ा बुरी तरह से फंसा
  • डॉक्टर ने ग्लाइंडर मशीन से काटा कड़ा
  • लंबे समय तक कड़ा फंसने से हाथ की नसें और मांसपेशियां डेमेज

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज पहुंचा। जिसके हाथ में कड़ा बुरी तरह से फंसा हुआ था। इस वजह से मरीज के हाथ में सूजन आ गई थी। काफी प्रयास के बाद भी जब कड़ा हाथ से नहीं निकला तब डॉक्टर ने ग्लाइंडर मशीन बुलाई। ग्लाइंडर मशीन से कड़े को काटकर निकाला गया। मरीज को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

डॉ. हर्ष साहू ने बताया कि गुरुवार को एक मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति इमरजेंसी यूनिट में आया था, उसे प्रधानघोघरी से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। उसके साथ परिजन नहीं थे। मरीज के हाथ की कोहनी में स्टील का कड़ा बुरी तरह से फंसा हुआ था। हाथ में सूजन आ गई थी। काफी प्रयास के बाद जब कड़ा नहीं निकला तब ग्लाइंडर मशीन ऑपरेटर को बुलाकर सुरक्षित तरीके से कड़ा कटवाया गया। कड़ा कटने के बाद मरीज ने भी राहत की सांस ली है। मरीज को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

हाथ खराब होने की स्थिति बन गई थी

मरीज के हाथ में काफी लम्बे समय से कड़ा फंसा हुआ था। उसके हाथ की नसें और मांसपेशियां डेमेज हो गई थी। कुछ दिन और यूं ही कड़ा फंसा रहता तो मरीज को हाथ खराब होने की संभावना थी। इससे पाइजन भी फैल सकता था।

Created On :   5 July 2024 7:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story