दिल्ली-हरियाणा चुनाव: क्या दिल्ली-हरियाणा के चुनावों में एक बार फिर से साथ आएगी आप-कांग्रेस, आप नेता ने बता दिया इंडिया गठबंधन का सच!

क्या दिल्ली-हरियाणा के चुनावों में एक बार फिर से साथ आएगी आप-कांग्रेस, आप नेता ने बता दिया इंडिया गठबंधन का सच!
  • हरियाणा दिल्ली में होने है विधानसभा चुनाव
  • राज्यों में आप-कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाएं तेज
  • जानिए गठबंधन के सवाल पर आप नेता की प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल यानी 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच आप के अध्यक्ष और दिग्गज नेता गोापल राय ने बड़ी जानकारी दी है। राय ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसके तहत आप आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेगी। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर राज्य के विधानसभा चुनाव में लोगों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में हर राज्य की विधानसभा सीटों को लेकर एक रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके आधार पर चुनाव अभियान की शुरुआत की जाएगी।

आप-कांग्रेस के गठबंधन पर भी दिया जवाब

मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने हरियाणा-दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात की। इस दौरान उन्होंने आप और कांग्रेस का गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में स्थितियां काफी साफ हैं। राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन बनाया गया था। जिसमें हमारी पार्टी अन्य विपक्षी दलों एकमुश्त होकर काम कर रहे हैं। हालांकि, राज्यों में दोनों पार्टियां अपने-अपने काम में जुटी हुई है। कांग्रेस और आप चुनाव लड़ने के मद्देनजर अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रही हैं।

गोपाल राय से पहले हरियाणा में आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी आप-कांग्रेस के गठबंधन पर अपनी बात रखी है। आप अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन का निर्णय आलाकमान का होगा। फिलहाल, हम हरियाणा की सभी 90 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।

दिल्ली की सीटों पर मिली करारी हार

बता दें, दिल्ली में इस बार का लोकसभा चुनाव आप ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के साथ लड़ा था। इस दौरान गठबंधन को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था।

Created On :   5 July 2024 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story