कोलकाता रेप-मर्डर केस: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, ममता बनर्जी के इस्तीफे की रखी मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, ममता बनर्जी के इस्तीफे की रखी मांग
  • कोलकाता रेप और मर्डर केस पर बवाल जारी
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की रखी मांग

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और दुष्कर्म के मामले से देश में आक्रोश का माहौल है। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार को भाजपा आडे़ हाथों लेने में जुटा हुआ है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसरा से सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम ममता के इस्तीफे की मांग रखी है।

बंगाल के लॉ एड ऑर्डर पर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी में फायरब्रांड नेता की छवि के तौर पर जाने वाले नेता गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "यह बहुत अजीब है और मैं हैरान हूं। बंगाल में लॉ इंड ऑर्डर खराब है, मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून व्यवस्था उनके हाथ में है और वह सत्ता में है। अगर वह इसे नहीं संभाल सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए...अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा..."

बता दें, 16 अगस्त को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता के मौलाली से डोरीना चौराहे तक एक विरोध रैली निकाली थी। इस दौरान उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर न्याय की मांग की थी।

पूर्व प्रिंसंपिल से 13 घंटों तक हुई पूछताछ

गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को हैंडओवर कर दी गई है। इस घटना में सीबीआई अलग-अलग पहलू को देखकर जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिंपल संदीप घोष की कॉल डिटेल और चैट की जानकारियां हासिल की जा रही है। इसके बाद सीबीआई ने शनिवार को घोष से करीब 13 घंटों तक पूछताछ की। खबर के अनुसार, सीबीआई अधिकारी ने पूर्व प्रिंसिंपल से पूछताछ करने के लिए एक लिस्ट बनाई थी।

Created On :   18 Aug 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story