78 वां स्वतंत्रता दिवस: आज के शासक विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं-खड़गे

आज के शासक विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं-खड़गे
  • भाईचारे को नष्ट करने की कोशिश में जुटी कुछ ताकतें -खड़गे
  • जबरन अपना विचार थोप जा रहा है
  • आर्थिक असमानता से मुक्ति चाहती है जनता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के ने एआईसीसी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहें। खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज के शासक विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि संघ परिवार ने अपने फायदे के लिए अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति को बढ़ावा दिया। जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हैं। वे बिना किसी योगदान के शहीदों में गिने जाना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें जबरन अपने विचार थोपकर देश में भाईचारे की भावना को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि संवैधानिक और ऑटोनॉमस संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, सरकार ने सरकारी संस्थाओं को कठपुतलियों में बदल दिया है। 140 करोड़ भारतीयों की सबसे बड़ी ढाल लोकतंत्र और संविधान हैं और हम अपनी आखिरी सांस तक उनकी रक्षा करेंगे। खड़गे ने विपक्ष को लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन बताया।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी ने कहा लोकतंत्र हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, जो संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में समाया हुआ है। हमारे लिए, स्वतंत्रता केवल एक शब्द नहीं है - यह संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में बुना हुआ हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यह अभिव्यक्ति की शक्ति है, सच बोलने की क्षमता है और सपनों को पूरा करने की उम्मीद है।

Created On :   15 Aug 2024 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story