यूपी सियासत: 'असफल होते हैं, फिर बदलते हैं 'समय सीमा'...', अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

असफल होते हैं, फिर बदलते हैं समय सीमा..., अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
  • अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
  • कहा-'असफल होते हैं, फिर 'समय सीमा' बदलते हैं'
  • शुक्रवार को यूपी विधानसभा में हुई बहस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के साल 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक हजार डॉलर किए जाने के दावे पर तंज कसा है। शनिवार को सपा नेता ने कहा कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की 'समय सीमा' बदलते हैं।

योगी सरकार पर हमला

सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की ‘समय-सीमा’ बदलते हैं, देश-प्रदेश का भविष्य नहीं। सपा नेता ने आगे कहा- 2021 में भाजपाइयों ने कहा था कि 2024 तक उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी और अब 2025 में कह रहे हैं, 2029 में उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। जनता को न इनके बीते कल के वादे पर विश्वास था, न आनेवाले कल के दावे पर भरोसा है। अखिलेश यादव ने आगे कहा- झूठ भाजपा का पर्याय बन गया है। जनमानस कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

शुक्रवार को यूपी विधानसभा में हुई बहस

इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा- पीएम मोदी की प्रेरणा के अनुरूप प्रदेश एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवाल पर योगी ने कहा- पिछले आठ साल की डबल इंजन की सरकार के प्रयास से यह दूसरी बड़ी अर्थव्यस्था भी बनेगा, इस बात के लिए पूरे सदन को आश्वस्त करता हूं।

Created On :   22 Feb 2025 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story