बीजेपी सांसद का बयान: सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को कहा 'मदर ऑफ इंडिया', पूर्व कांग्रेसी के करुणाकरण को बताया अपना 'राजनीतिक गुरु'

सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को कहा मदर ऑफ इंडिया, पूर्व कांग्रेसी के करुणाकरण को बताया अपना राजनीतिक गुरु
  • 'मुरली मंदिरम' पहुंचे भाजपा सांसद सुरेश गोपी
  • इंदिरा गांधी को बताया 'मदर ऑफ इंडिया'
  • के करुणाकरण को बताया अपना 'राजनीतिक गुरु'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी केरल राज्य में अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। केरल के त्रिशूर सीट से चुनाव जीत कर सुरेश गोपी केरल में भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने हैं। इसके अलावा उन्हें एनडीए सरकार की तीसरी इनिंग में केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री बुधवार को पुन्कुन्नम में पूर्व कांग्रेसी नेता करुणाकरम के स्मारक 'मुरली मंदिरम' पहुंचे थे। करुणाकरम को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' और पूर्व कांग्रेसी करुणाकरण को 'राजनीतिक गुरु' बताया है।

इंदिरा गांधी को बताया 'मदर ऑफ इंडिया'

पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री करुणाकरम को श्रद्धांजलि देने के बाद सुरेश गोपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' बताया है। भाजपा सांसद ने कहा कि वह इंदिरा गांधी को भारत की मां मानते थे इसीलिए राज्य में उनके लिए के करूणाकरण कांग्रेस पार्टी के पिता थे। गोपी ने के करुणाकरम के स्मारक मुरली मंदिरम की अपनी यात्रा को राजनीति से नहीं जोड़ने के लिए कहा। गोपी ने बताया कि 2019 में भी वह मुरली मंदिरम जाना चहते थे लेकिन पद्दजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों के चलते उन्हें रोक दिया था। बता दें पद्मजा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी।

के करुणाकरण को बताया अपना 'राजनीतिक गुरु'

बीजेपी सांसद ने के करुणाकरण को राज्य में कांग्रेस पार्टी का जनक और अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने के करुणाकरण के प्रशासनिक क्षमताओं की तारीफ करते हुए उन्हें एक साहसी प्रशासक करार दिया। सुरेश गोपी ने बताया कि उनका नयनार और शारदा टीचर की तरह करुणाकरम और कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी अच्छे संबंध थे। इसीलिए वह कन्नूर में नयनार के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले। बता दें गोपी ने त्रिशूर सीट पर सीपीआई उम्मीदवार सुनील कुमार और के मुरलीधरन को हराकर भाजपा का केरल में खाता खोला है।

Created On :   15 Jun 2024 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story