हरियाणा: परिवहन मंत्री अनिल विज ने नोटिस का दिया जवाब

- 8 पेज के पन्नों में कारण बताओं नोटिस का जवाब दिया
- अनुशासन तोड़ने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था
- घर पहुंचे ,ठंडे पानी से नहाए , खाना खाया और अपना जवाब भेजा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा की सियासत में इन दिनों मंत्री अनिल विज चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी ने विज को अनुशासन तोड़ने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विज ने आज 8 पन्नों में कारण बताओं नोटिस को जवाब दे दिया है। नोटिस और जवाब के बीच विज को लेकर बॉलीवुड फिल्म शोले की चर्चा तेजी से चल रही है। शोले मूवी का एक फेमस डॉयलॉग अब तेरा क्या होगा कालिया? चर्चा में है। हालफिलहाल चर्चा यही है का अनिल विज का सियासी भविष्य क्या होगा?
बीजेपी हाईकमान की तरफ से अनुशासन तोड़ने ,सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निशाना साधा। इसे लेकर पार्टी ने विज को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बुधवार को सैनी कैबिनेट में परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला शहर में टी प्वाइंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह 3 दिन से बैंगलौर गए थे और बीती शाम को ही लौटे हैं।
विज ने कहा मीडिया से उन्हें नोटिस के बारे में जानकारी मिली। विज ने आगे कहा कि वह बैंगलौर से घर पहुंचे और फिर ठंडे पाने से नहाए और फिर रात को खाना खाया और अपना जवाब हाईकमान को भेज दिया। हालांकि मंत्री विज ने अपने जवाब में क्या लिखा है, मीडिया के बार बार पूछने पर भी इसकी जानकारी नहीं दी। इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अनिल विज ने कहा था कि पहले वह घर जाएंगे, खाएंगे-पीएंगे और फिर जवाब देंगे।
आपको बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अनिल विज ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर खूब निशाना साधा, तंज भी कसे थे। कहा था कि जब से वह सीएम बने हैं, तब से उड़नखटोले से उतरे ही नहीं है। विज ने बड़ोली पर निशाना साधा था। अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी ने सोमवार को अनिल विज को नोटिस भेजा था और तीन दिन में जवाब मांगा था।
Created On :   12 Feb 2025 12:59 PM IST