दिल्ली हिंसा पर बोले जावड़ेकर- राहुल गांधी केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। CAA को लेकर भी राहुल गांधी ने ऐसा ही किया था।सड़क पर आने को वो उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।
जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं। एक ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा- अहिंसक मार्च को हिंसक दिखाने की कोशिश हो रही है। ये जो इतना लाल किले, नागलोई पर हुआ वो अहिंसक था? उन्होंने कहा, जहां-जहां पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की और उन पर जो तलवार, डंडे से प्रहार हुआ, 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं।
जावड़ेकर ने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, "दिल्ली पुलिस ने कल अच्छी तरह से स्थिति को संभाला। उन पर तलवारों से हमला किया गया और यहां तक कि पत्थर भी फेंके गए, लेकिन उन्होंने जवाबी हमला नहीं किया। उन्होंने धैर्य के साथ स्थिति को नियंत्रण में लाया।
जावाड़ेकर ने कहा, कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्यूनिस्टों के भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा, लगातार भाजपा और विशेषकर मोदी जी की लोकप्रियता और सफलता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस और कम्यूनिस्टों की घट रही है। उनको चिंता परिवार राज की है, जिसको लोगों ने नकार दिया है।
Created On :   27 Jan 2021 9:07 PM IST