बीजेपी पर बरसे लालू: लालू यादव ने दी भाजपा को चेतावनी, कहा - जनता संविधान बदलने की कोशिश करने वालों की आंखें निकाल देगी

लालू यादव ने दी भाजपा को चेतावनी, कहा - जनता संविधान बदलने की कोशिश करने वालों की आंखें निकाल देगी
  • लालू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
  • '400 पार' को बताया भाजपा की घबराहट
  • कहा - इस बार बीजेपी को नहीं मिलेगी बहुमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और रैलियों के बीच सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर अक्सर निशाना साधते रहते हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) जोर-शोर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। लालू परिवार लोकसभा के लिए प्रचार अभियान को लेकर काफी एक्टिव है। सारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य भी इन दिनों चुनावी प्रचार में काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। बिहार में कल मंगलवार (16 मार्च) को पीएम मोदी रैली करने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा 400 पार की बात घबराहट में कर रहा है। लालू ने भाजपा के उन नेताओं पर भी हमला बोला जो संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। इस मुद्दे पर आरजेडी सुप्रीमो ने पीएम मोदी को भी घेरने की कोशिश की है। चेतावनी देते हुए लालू यादव ने कहा है कि जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, देश की जनता उनकी आंख निकाल लेगी।

'...जनता आंख निकाल देगी'

लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता खुल्लमखुल्ला बोल रहे हैं कि संविधान को बदल देंगे। उन्होंने कहा, "यह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान है.जो संविधान को बदलने की कोशिश करेंगे, देश की गरीब, पिछड़ी और दलित जनता उनका आंख निकाल लेगी। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। ये तानाशाही लाना चाहते हैं। संविधान को बदलना मतलब ये लोकतंत्र को बदलना चाहते हैं।" आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि इस बार भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगी।

'...400 पार' घबराहट का नतीजा

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सोमवार को भाजपा के 'अबकी बार 400 पार' नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा में काफी घबराहट है। ये लोग 400 पार की बात घबराहट में कर रहे हैं। लालू यादव ने यह भी कहा कि भाजपा मान कर बैठी है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने आरआरएस प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा कि मोहन भागवत ने आरक्षण पर पुनर्विचार की बात कही थी। उस समय जनता ने उनके इरादे को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया था और इस बार भी वही हाल होगा। लालू यादव ने कहा है कि भाजपा फिर से पुरानी वाली स्थिति पर पहुंच जाएगी।

Created On :   15 April 2024 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story