लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में पहले चरण में पांच सीटों पर चुनाव, जानिए इन सीटों पर किन नेताओं की होगी भिड़ंत

महाराष्ट्र में पहले चरण में पांच सीटों पर चुनाव, जानिए इन सीटों पर किन नेताओं की होगी भिड़ंत
  • महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
  • राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग
  • जानिए किन सीटों पर किन प्रत्याशी की टक्कर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से पहले चरण (19 अप्रैल) में कुल 5 सीटों पर मतदान है। पहले चरण में महाराष्ट्र की रामटेक, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर सीट में मतदान होगा। जिनका नतीजा 4 जून को सामने आएगा। बता दें कि, पहले चरण में महाराष्ट्र की जिन 5 सीटों पर चुनाव हैं, उनमें से में 4 सीटों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि, रामटेक लोकसभा सीट पर शिंदे गुट की शिवसेना और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

महाराष्ट्र में कुल कितनी लोकसभा सीटें?

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा सीटें महाराष्ट्र में ही हैं। इसी वजह से राष्ट्रीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र भी काफी महत्व रखता है। अधिक से अधिक सीटें जीतने की होड़ में तमाम राजनीतिक दल एक्टिव मोड में काम कर रही हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र के अलावा पहले चरण के लिए 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले चरण में कितनी सीटें आरक्षित?

पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। चुनाव के पहले दिन महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बता दें कि, इनमें से तीन सीटें सामन्य श्रेणी के लिए आरक्षिति हैं। वहीं, 1-1 सीट अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षित की गई है। जिसमें रामटेक सीट अनुसूचित जाति और गढ़चिरौली-चिमूर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है। वहीं, नागपुर, भंडारा-गोंदिया और चंद्रपुर सामन्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटें हैं।

किसके बीच होगी भिड़ंत?

चंद्रपुर सीट में महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा धानोरकर के बीच मुकाबला होगा। भंडारा-गोंदिया में बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेंढे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत पडोले के बीच चुनावी भिड़ंत होगी। गढ़चिरौली-चिमूर में भी बीजेपी के सिटिंग सांसद अशोक नेते और कांग्रेस प्रत्याशी नामदेव किरसन के बीच चुनावी जंग होगी। वहीं, रामटेक संसदीय सीट से कांग्रेस की रश्मि बर्वे और शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्याशी राजू परवे के बीच मुकाबला होगा।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा महाविकास अघाड़ी?

इस लोकसभा चुनाव की बात करें तो महाराष्ट्र से उद्धव गुट की शिवसेना 21 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार गुट की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Created On :   18 April 2024 2:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story