गुजरात: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई मामलों को लेकर सत्तारूढ़ सरकार पर साधा निशाना

- पिछले 11 साल से संविधान पर हमले हो रहे है-खड़गे
- सरकारी संपत्ति को बेचा जा रहा है
- अर्थव्यवस्था में मोनोपॉली स्थापित कर रही है मोदी सरकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुधवार को पार्टी के अधिवेशन सत्र को संबोधित किया। खड़गे ने पीएम मोदी पर मनमाने ढंग से सरकार चलाने का आरोप लगाया है।
खड़गे ने कहा सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है तब आम जनता का होगा। खड़गे ने कहा पिछले 11 साल से सत्ता पक्ष संविधान पर हमला हो रहे है। सरकारी संपत्ति को बेचा जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कई विकसित देश आज ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर से चुनाव करा रहे हैं। उन्होंने कहा महाराष्ट्र और हरियाणा का इलेक्शन गलत तरीके से जीता है।
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। खड़गे ने कई मामलों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सरकार सार्वजनिक संपत्ति को उद्योगपतियों को बेच रही है। अर्थव्यवस्था में मोनोपॉली स्थापित की जा रही है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही है। निजीकरण को बढ़ावा देकर आरक्षण को खत्म किया जा रहा है।
Created On :   9 April 2025 7:03 PM IST