राजनीति: मां भारती की धरती पर जन्म लेने वालों के मूल में भारतीयता विजय सिन्हा

मां भारती की धरती पर जन्म लेने वालों के मूल में भारतीयता  विजय सिन्हा
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में कहा कि मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले अलग-अलग धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के हो सकते हैं, लेकिन उनके मूल में और डीएनए में भारतीयता है।

समस्तीपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में कहा कि मां भारती की धरती पर जन्म लेने वाले अलग-अलग धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के हो सकते हैं, लेकिन उनके मूल में और डीएनए में भारतीयता है।

उन्होंने कहा कि भारतीयता से जो विरोध का भाव रखेगा, जो उसे लज्जित करेगा, भारतीयता की हत्या करने का प्रयास करेगा, उसका डीएनए समाप्त कर दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हिंदू सनातन संस्कृति का एक बड़ा अंग है। सनातन संस्कृति सृष्टि की उत्पत्ति के साथ सभी लोगों का उद्गम स्थल है। धर्म और पंथ अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सनातन संस्कृति ही सबका मूल आधार है। किसी धर्म की आयु 1,400 वर्ष है तो किसी की 2,000 वर्ष, लेकिन सनातन संस्कृति हजारों वर्ष पूर्व से है।"

उन्होंने इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, "बिहार में चुनाव अपने नियत समय पर होगा। बिहार की जनता लोकतंत्र की इस धरती पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मन-मिजाज बनाकर बैठी है। अब जाति की राजनीति नहीं, जमात और विकास की राजनीति चलेगी।"

विपक्षी दलों के महागठबंधन को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के नेता अपने कर्मों से अपना भविष्य खुद तय कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने आगे कहा कि उनके पिताजी ने 35 साल पहले जो अभियान शुरू किया था, महागठबंधन उसी जाति के जहर की लहर पर फिर से सत्ता में आना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता इस जातीय जहर को जान चुकी है। बिहार के लोग अब विकास के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि राजद अपराध की जमात की पार्टी है। भाजपा न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती है। भाजपा गुंडों के विरुद्ध लड़ती है, जो उनकी पार्टी में बसते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2025 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story