राजनीति: प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को आएंगे बिहार, सादगी से होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को आएंगे बिहार, सादगी से होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे यहां मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पूरी सादगी से होगा।

मधुबनी, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे यहां मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पूरी सादगी से होगा।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को निर्धारित समय पर मधुबनी पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटकों को निशाना बनाने की घटना कायरतापूर्ण कार्य है। पड़ोसी देश कायरतापूर्ण कार्य कर देश में दहशत फैलने की कोशिश करता है। लेकिन, पीएम मोदी इन सारी घटनाओं से कैसे निपटा जाए, उसके लिए सशक्त हैं। समय आने पर वे उनसे निपटेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। भगवान इस दुख से लड़ने की उन्हें शक्ति दे, यह प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुरुवार को निर्धारित समय पर मधुबनी आएंगे और निर्धारित समय पर सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, सभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत नहीं होगा। फूल माला और मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा। ढोल-बाजा भी नहीं बजेगा। पीएम मोदी बिहार आएंगे, रैली को संबोधित करेंगे और वापस चले जाएंगे। पहले खुली जीप से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी, उसे भी स्थगित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहलगाम की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का गुरुवार को झंझारपुर में आगमन हो रहा है। वे यहां पंचायती राज दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह सादगी से होगा।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि विदेश्वर स्थान, मधुबनी में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा निर्धारित समय पर ही पूर्ण सादगी के साथ संपन्न होगी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। सभी मिथिलावासी इसमें सादर आमंत्रित हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2025 11:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story