समाज: नोएडा महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया एक विशेष जागरूकता अभियान

नोएडा  महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया एक विशेष जागरूकता अभियान
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आज महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया।

नोएडा 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आज महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था। महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही उन्हें पॉक्सो एक्ट, लैंगिक अपराधों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा टीम ने साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं और उनसे कैसे बचा जाए, इस पर भी जागरूक किया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे कि महिला हेल्पलाइन: 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076, साइबर हेल्पलाइन: 1930, आपातकालीन सेवा: 112, चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 और वन स्टॉप सेंटर: 181 की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि इन नंबरों पर कभी भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह अभियान न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण भी तैयार कर रहा है।

गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े जागरूकता के अभियान कुछ समय पहले भी चलाए जा चुके हैं, जिसमें महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं से मिलकर उन्हें उनकी सुरक्षा और सरकार की तरफ से जारी की गई जानकारी को साझा करती हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2025 11:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story