Damoh News: दमोह में दर्दनाक हादसा, पुल से 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो चकनाचूर, 6 लोगों की मौत कई गंभीर

दमोह में दर्दनाक हादसा, पुल से 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो चकनाचूर, 6 लोगों की मौत कई गंभीर
  • घायलों को दमोह जिला अस्पताल एवं जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जा रहा है।
  • पुल से नीचे गिरी बोलेरो जीप पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।
  • दमोह जिले के महादेव घाट पर बड़ा हादसा

Damoh News: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप ब्यारमा नदी महादेव पुल घाट से सवारियों से भरी एक बुलेरो कार पुल से नीचे जा गिरी । हादसे में 4 महिला और दो बच्चियों सहित तकरीबन 6 से 7 लोगों की मौत की खबर। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल।

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप महादेव पुल घाट के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार दौड़ती बेलोरो जीप अनियंत्रित होकर पलटी, फिर पुल से नीचे आ गिरी, जिससे जीप सवार करीब 6 से 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों को दमोह जिला अस्पताल एवं जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जा रहा है। इनमें से कुछ को जबलपुर भी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, वाहन तेज गति से आ रहा था, जिसे बोलेरो वाहन चालक पुल पर नियंत्रित नहीं कर सका और वाहन पुल से नीचे सूखी नदी में आ गिरा। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पुल से नीचे गिरी बोलेरो जीप पूरी तरह से चकनातूर हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार, थाना प्रभारी नोहटा और वनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती तौर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार यात्री जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Created On :   22 April 2025 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story