राष्ट्रीय: दिल्ली में कॉस्मोनॉटिक्स डे पर विशेष समारोह, राकेश शर्मा की उड़ान को किया याद

दिल्ली में कॉस्मोनॉटिक्स डे पर विशेष समारोह, राकेश शर्मा की उड़ान को किया याद
कॉस्मोनॉटिक्स डे के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने रूसी हाउस में एक स्मारक पट्टिका का उद्घाटन किया, जो रूसी अंतरिक्ष विज्ञान के संस्थापकों- सैद्धांतिक वैज्ञानिक कॉन्स्टेंटिन सिओलकोव्स्की, रॉकेट इंजीनियर और अंतरिक्ष यान डिजाइनर सर्गेई कोरोलेव और विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन को समर्पित थी।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉस्मोनॉटिक्स डे के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने रूसी हाउस में एक स्मारक पट्टिका का उद्घाटन किया, जो रूसी अंतरिक्ष विज्ञान के संस्थापकों- सैद्धांतिक वैज्ञानिक कॉन्स्टेंटिन सिओलकोव्स्की, रॉकेट इंजीनियर और अंतरिक्ष यान डिजाइनर सर्गेई कोरोलेव और विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन को समर्पित थी।

राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने संबोधन में सोवियत और रूसी वैज्ञानिकों व अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने न केवल सोवियत संघ और रूस को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी बनाया, बल्कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अलीपोव ने 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की सोवियत अंतरिक्ष यान में यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं के व्यापक पैमाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि रूस और भारत का अंतरिक्ष सहयोग दशकों पुराना है, यह दोनों देशों के लिए गर्व का विषय है। राकेश शर्मा की ऐतिहासिक उड़ान से लेकर आज के संयुक्त अनुसंधान तक, हमने एक लंबा सफर तय किया है।

समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। रूस में रोसोट्रुडनिचेस्त्वो प्रतिनिधि कार्यालय की प्रमुख एलेना रेमिजोवा, रूसी संघ के हीरो और अंतरिक्ष यात्री डेनिस मत्वीव, और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विशेष ड्यूटी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किए।

डॉ. जायसवाल ने रूस-भारत सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि रूस ने हमेशा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को समर्थन दिया है। दोनों देशों के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मिलकर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण रूसी फीचर फिल्म 'चैलेंज' की स्क्रीनिंग थी। यह फिल्म इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे अंतरिक्ष में शूट किया गया है। दर्शकों ने इस अनूठी प्रस्तुति को खूब सराहा। फिल्म के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण की चुनौतियों और मानव की जिज्ञासा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा था डेनिस मत्वीव के साथ इंटरैक्टिव सत्र। मत्वीव, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की एक अभियान में हिस्सा ले चुके हैं, ने दर्शकों को शून्य-गुरुत्वाकर्षण (ज़ीरो-ग्रैविटी) में काम करने की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण मानवता की साझा विरासत है। रूस, भारत और अन्य देश मिलकर इसे और समृद्ध बना रहे हैं। मत्वीव ने आईएसएस पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री कठिन परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ देते हैं। उनके इस सत्र ने विशेष रूप से युवा दर्शकों को प्रेरित किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 April 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story