अंतरराष्ट्रीय: चीन ने दो नए विश्व जियो पार्क जोड़े

चीन ने दो नए विश्व जियो पार्क जोड़े
चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चारागाह प्रशासन से पता चला कि चीन द्वारा अनुशंसित दो उम्मीदवार स्थलों, छिंगहाई में कंबुला और छोंगछिंग में युनयांग, को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को विश्व जियो पार्क के रूप में अनुमोदित किया गया है।

बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चारागाह प्रशासन से पता चला कि चीन द्वारा अनुशंसित दो उम्मीदवार स्थलों, छिंगहाई में कंबुला और छोंगछिंग में युनयांग, को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को विश्व जियो पार्क के रूप में अनुमोदित किया गया है।

अब तक, चीन के विश्व जियो पार्कों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है और यह संख्या दुनिया में पहले स्थान पर बनी हुई है।

कंबुला विश्व जियो पार्क का कुल क्षेत्रफल 3,149.34 वर्ग किलोमीटर है। जबकि, युनयांग विश्व जियो पार्क का कुल क्षेत्रफल 1,124.05 वर्ग किलोमीटर है।

2015 में, दुनिया की भूवैज्ञानिक विरासत और प्राकृतिक परिदृश्यों को और अधिक संरक्षित करने के लिए, यूनेस्को के 38वें आम सम्मेलन ने 'अंतर्राष्ट्रीय भूविज्ञान और भूपार्क कार्यक्रम' को मंजूरी दी और 'यूनेस्को विश्व जियो पार्क' की स्थापना की। वर्तमान में विश्व में 229 विश्व जियो पार्क हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2025 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story