राजनीति: कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
![कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज](https://iansportalimages.s3.amazonaws.com/thumbnails/202501313315397.jpeg)
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान नेता का एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहा हैं।
इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी करके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक तरफ दिल्ली की गंदगी और दूसरी तरफ शीश महल दिखा रहे हैं। बीते दिनों सर्द रात में राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स का दौरा किया था और मरीजों तथा उनके परिजनों से बात की थी।
वीडियो में एक तरफ लगातार शीश महल को अंदर और बाहर से दिखाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी वीडियो में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गंदगी को दिखा रहे हैं।
राहुल गांधी कह रहे हैं कि एम्स के बाहर 21वीं सदी में लोग सर्द रात में लेटे हुए हैं। रहने, खाने के लिए जगह नहीं है और यहां गंदगी है। राहुल गांधी यमुना को दिखाते हुए कह रहें है कि देखो चमकती हुई दिल्ली। पैरिस जैसी दिल्ली है। यमुना में गंदगी है, कचरा है। दिल्ली में केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया। साफ-सफाई तो जुमला है।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे। 2025 चल रही है, केजरीवाल को आकर यमुना में डुबकी लगानी चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "हमें यमुना को सिर्फ एक वाटर बॉडी के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी (लिविंग बिगेन) के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है, तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 Jan 2025 7:24 PM IST