राजनीति: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम
मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी।

इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया।

हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उनकी भाजपा नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2024 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story