Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 1:07 AM IST
दिल्ली में पीएम मोदी की नीतियों की जीत, जनता का आभार - रविंद्र सिंह नेगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद रविवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, सह प्रभारी अतुल गर्ग, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महामंत्री पवन राणा समेत अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीते भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी की जीत है। हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। उन्हीं की वजह से बीजेपी ने सरकार बनाई है। दिल्ली की जनता का भी मैं आभार जताता हूं।
- 10 Feb 2025 12:51 AM IST
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शौकिन के लिए खुशखबरी!
स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे दमदार एसयूवी को मार्केट में पेश करने के बाद महिंद्रा ने अब ईवी मार्केट में भी कदम रख दिया है। कंपनी अपनी नई ईवी एसयूवी बीई-6 लेकर मार्केट में आई है। कंपनी की ओर से इस नई गाड़ी की शुरुआती कीमत 18.90 लाख तय की गई है।
- 10 Feb 2025 12:26 AM IST
नगर निगम चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- मैं पूरे नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उनका अपार स्नेह मिला, भारी उत्साह देखने को मिला। मैंने पूरे प्रदेश का दौरा किया है। बहुत अच्छा माहौल है। हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है और उसका बहुत अच्छा प्रभाव है।
- 10 Feb 2025 12:10 AM IST
दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के मॉडल पर भरोसा किया- बीजेपी नेता कपिल मिश्रा
करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के मॉडल पर भरोसा किया है। अरविंद केजरीवाल के लूट और झूठ के मॉडल की हार हुई है। दिल्ली की जनता ने काम की राजनीति को चुना है।"
- 9 Feb 2025 11:57 PM IST
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा, रेलवे के क्षेत्र में की महत्वपूर्ण घोषणाएं
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और विकास की नई दिशा में कई कदम उठाए। अश्विनी वैष्णव ने बेतिया में 103 करोड़ रुपये की लागत से बने बेतिया कैंट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- 9 Feb 2025 11:16 PM IST
बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह का बड़ा बयान
जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। लोग दिवाली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर चुनाव एकतरफा हो गया। CAG रिपोर्ट पहले विधानसभा सत्र में रखी जाएगी। जो हाईकमान तय करेगा, वो मुख्यमंत्री बनेगा।"
- 9 Feb 2025 10:49 PM IST
पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार
पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- 9 Feb 2025 10:21 PM IST
दोनों पूर्व सीएम को बीजेपी नेता ने घेरा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- AAP नेता आतिशी को बताना चाहिए कि वो कल अरविंद केजरीवाल की हार पर नाच क्यों रही थीं। उन्हें अभी भी उस लूट का हिसाब देना है जो अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने पिछले 10 सालों में की है।
- 9 Feb 2025 10:00 PM IST
महाकुंभ में अब तक करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान
महाकुंभ में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया है।
- 9 Feb 2025 9:43 PM IST
भारत ने जीता दूसरा मुकाबला, सीरीज पर जमया कब्जा
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST