Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 9 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Feb 2025 9:31 PM IST
झारखंड कोडरमा में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार
झारखंड के कोडरमा जिले से मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।
- 9 Feb 2025 9:08 PM IST
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बयान
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि मणिपुर में एन बीरेन सिंह का इस्तीफा एक सोची-समझी और मजबूरी भरा फैसला है। मणिपुर विधानसभा का सत्र कल से शुरू होने वाला था और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने वाला था, जो वो हर हाल में हारते क्योंकि उनकी अपनी पार्टी में भी उनका कड़ा विरोध था। अब क्या होगा? क्या उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और फिर बाद में चुपचाप मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा? क्या यह एक सोची-समझी साजिश है? इस्तीफा इस बात का सबूत है कि मणिपुर में हालात बहुत खराब हैं।
- 9 Feb 2025 8:49 PM IST
यमुना पर बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनता ने AAP के कुशासन को खत्म कर दिया है और विकास में विश्वास रखने वाली भाजपा को चुना है। भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी, यमुना नदी को साफ करेगी।
- 9 Feb 2025 8:19 PM IST
हिटमैन का शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है।
- 9 Feb 2025 8:04 PM IST
उत्तर-पूर्वी चीन प्रगति के नये मार्ग पर अग्रसर
नौवां एशियाई शीतकालीन खेल समारोह उत्तर पूर्वी चीन के हार्बिन शहर में जारी है। गत 7 फरवरी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों के लिए आयोजित स्वागत भोज में भाषण देते हुए कहा कि हार्बिन चीन का मशहूर बर्फ का शहर है और चीनी आधुनिक शीतकालीन खेल का उद्गम स्थल है। हार्बिन आकर हमें सचमुच महसूस हुआ कि बर्फ से ढंकी भूमि अनमोल संपत्ति भी है। बर्फ संस्कृति और बर्फ अर्थव्यवस्था हार्बिन के गुणवत्ता पूर्ण विकास का नया इंजन और खुलेपन का माध्यम बन रहा है।
- 9 Feb 2025 7:42 PM IST
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आशा है BJP वादा पूरा करेगी।
- 9 Feb 2025 7:26 PM IST
बीजेपी दफ्तर में नवनिर्वाचितों विधायकों की बैठक शुरू
बीजेपी दफ्तर में दिल्ली विधानसभा के सभी नवनिर्वाचितों विधायकों की बैठक शुरू हो गई है।
- 9 Feb 2025 7:12 PM IST
हिटमैन ने यूनिवर्स बॉस बॉस को पछाड़ा
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा यूं ही हिटमैन नहीं कहलाते हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, इन दिनों उनका बल्ला कुछ खास रंग नहीं जमा पा रहा है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के दिए 305 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की। इस दौरन कप्तान शर्मा अपने पुराने लय में दिखे। उन्होंने इस दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत पूर्व कैरेबीयाई बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा वनडे छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- 9 Feb 2025 6:49 PM IST
एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के CM पद से दिया इस्तीफा
एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के CM पद से इस्तीफा दे दिया है। आज दिल्ली में अमित शाह से एन बीरेन सिंह ने मुलाकात की थी।
- 9 Feb 2025 6:46 PM IST
दिल्ली चुनाव में आप की हार, सनातन और राष्ट्र की जीत - आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल के कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कुरुक्षेत्र में आयोजित चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के समापन समारोह में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार को लेकर कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है। जो कल था, वह आज नहीं है और जो आज है, वह कल नहीं रहेगा। लेकिन अरविंद केजरीवाल की इतनी बुरी हार होगी, इसका अंदाजा नहीं था।
Created On :   9 Feb 2025 8:00 AM IST