Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 9 April 2025 10:25 AM IST
निफ्टी 22470 के नीचे
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (09 अप्रैल 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 75.55 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 के स्तर पर खुला।
- 9 April 2025 10:20 AM IST
सेंसेक्स में 350 अंकों की गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (09 अप्रैल 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 350.73 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,876.35 के स्तर पर खुला।
- 9 April 2025 10:15 AM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया में बुधवार की सुबह 21 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ रुपया 86.45 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह भारतीय रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को बंद होते समय 86.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 9 April 2025 9:55 AM IST
मुर्मू सेंट्रल यूरोपीय देश का दौरा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से मुलाकात करेंगी। आपको बता दें आखिरी बार 29 साल पहले किसी भारतीय राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया का दौरा किया था। द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल यूरोपीय देश का दौरा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्रपति बन गई हैं।
- 9 April 2025 9:38 AM IST
ताइवान में भूकंप के झटके
28 मार्च को थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप के बाद ताइवान में आज बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.0 तीव्रता का भूकंप यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्वोत्तर तट पर लगभग 21 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 69 किलोमीटर (43 मील) गहराई में था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे। ताइवान की राजधानी में अलार्म बजे।
- 9 April 2025 9:22 AM IST
नए टैरिफ से अमेरिकी कंपनियां चीन छोड़कर यूएस में उत्पादन करेंगी-ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इन टैरिफ से अमेरिकी कंपनियां चीन छोड़कर अमेरिका में उत्पादन करेंगी, जिससे नौकरियां वापस आएंगी और अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होगी। उन्होंने कहा- इन टैक्स से अमेरिका रोजाना लगभग 2 अरब डॉलर कमा रहा है। हालांकि, कई अर्थशास्त्री और व्यापार विशेषज्ञ ट्रंप की इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे सामान महंगा होगा, महंगाई बढ़ेगी और कंपनियों को नुकसान होगा।
- 9 April 2025 9:04 AM IST
मुर्शिदाबाद में वक्फ एक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
- 9 April 2025 8:46 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विदेश यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं, जिससे वह स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। पुर्तगाल दौरा खत्म करने के बाद उन्होंने वियना से सड़क मार्ग से ब्रातिस्लावा की यात्रा की
- 9 April 2025 8:30 AM IST
चीन के साथ सभी वार्ताएं रद्द :ट्रंप
अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था, जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इस पर ट्रंप ने चीन को धमकी दी थी कि अगर चीन कल, 8 अप्रैल, 2025 तक अपने पहले से ही दीर्घकालिक व्यापार दुरुपयोगों से ऊपर 34% की वृद्धि को वापस नहीं करता, तो अमेरिका चीन पर 50% का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा, जो 9 अप्रैल से लागू होगा। यूएस ने चीन के साथ सभी वार्ताएं भी रद्द की
- 9 April 2025 8:17 AM IST
टैरिफ पर ड्रैगन और यूएस में तनातनी
टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू .
Created On :   9 April 2025 8:00 AM IST