Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 09 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
09 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 9 April 2025 11:24 AM IST

    बिहार में पुलिस पर एक बार फिर हमला

    बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमले की खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। दरअसल, पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए गए थी। इस दौरान कुछ लोग पुलिस पर ही पत्थर और ईंटे फेंकने लगे। पथराव के चलते 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक महिला पुलिस भी हैं। दोनों घायलों का इलाज सासाराम सदर हॉस्पिटल में जारी है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। 

  • 9 April 2025 11:18 AM IST

    आईपीएल 2025 पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मैक्सवेल पर लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

    पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया। जुर्माने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

  • 9 April 2025 11:10 AM IST

    भाजपा ओबीसी-एससी-एसटी विरोधी, जनहित के मुद्दों से नहीं कोई सरोकार- पप्पू यादव

    बिहार के चर्चित नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पार्टी ओबीसी, एससी-एसटी और किसान विरोधी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दलों को मिलजुलकर काम करना होगा, उसे अकेले हराना मुश्किल होगा। पप्पू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी मुख्य समस्याओं पर कभी बात नहीं करती और ओबीसी, एससी, एसटी व किसानों के हितों की विरोधी है। इसके विपरीत, कांग्रेस की सोच समाज के हर तबके को हिस्सेदारी देने की रही है, खासकर ओबीसी, एससी और एसटी को आगे बढ़ाने पर जोर देती है।

  • 9 April 2025 11:00 AM IST

    50% से कम रिजल्ट पर मंत्री की नाराजगी

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कहा है कि, 50% से कम रिजल्ट देने वाले प्रिंसिपल और टीचर्स का ट्रांसफर तुरंत किया जाए। उन्होंने ऐसे शिक्षकों पर नाराजगरी जताई है और कहा कि, यदि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहता है तो ऐसे प्राचार्यों और शिक्षकों को स्कूल में रहने का अधिकार नहीं है।

  • 9 April 2025 10:55 AM IST

    भारत के लिए आज से लागू हुआ 26 फीसदी टैरिफ

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जो कि आज से लागू हो गया है। इसी के साथ भारत से US जाने वाले प्रोडक्ट्स पर आज से 26 फीसदी टैरिफ देना होगा। अमेरिका का कहना है कि, भारत ने पहले अमेरिकी सामान पर टैक्स लगाया था और यह टैरिफ उसके जवाब में लगाया गया है।

  • 9 April 2025 10:50 AM IST

    आतंकी तहव्वुर राणा अमेरिका से लाया जा रहा भारत

    26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। राणा के प्रत्यर्पण के लिए सभी तरह की कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। उसे आज देर शाम या कल तड़के भारत लाया जाएगा। इसके लिए स्पेशल प्लेन का उपयोग किया जा रहा है।

  • 9 April 2025 10:45 AM IST

    जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान

    आरबीआई गवर्नर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा कि इस वर्ष इंडियन जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान है। इतना ही नहीं उन्होंने महंगाई दर के 4 फीसदी के दायरे रहने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, कच्चे तेल की कीमतों में कटौती से लाभ मिलेगा। 

  • 9 April 2025 10:40 AM IST

    सोने की चमक बढ़ी

    आज सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,050 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,590 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 9 April 2025 10:35 AM IST

    चांदी की कीमत

    देश के सर्राफा बाजार में इन दिनों गिरावट का सिलसिला चल रहा जो कि आज भी जारी रहा। बुधवार की सुबह के साथ अच्छी शुरुआत हुई और चांदी की कीमत में करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद दाम 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

  • 9 April 2025 10:30 AM IST

    आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती

    भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज खत्म हो चुकी है। इसी के साथ आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, रेपो रेट में 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत की कमी की गई है।

Created On :   9 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story