Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 09 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
09 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 9 April 2025 1:25 PM IST

    Jabalpur News: वायु सेवा संघर्ष समिति व उड़ान जबलपुर की संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णय

    डुमना एयरपोर्ट से पुणे, कोलकाता, चेन्नई सहित अन्य शहरों के लिए फ्लाइट चालू कराने के लिए वायु सेवा संघर्ष समिति लगातार प्रयासरत है। इस प्रयास के चलते मंगलवार को समिति पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर यह तय किया कि जबलपुर से पांच सौ किमी का एक मिनी सर्किट बनाया जाना चाहिए, इस सर्किट में प्रयागराज, ग्वालियर, रायपुर, इंदौर, भोपाल, नागपुर शहर को जोड़ा जाए और इन शहरों से संचालित हो रही फ्लाइट को जबलपुर तक बढ़ाया जाना चाहिए।

  • 9 April 2025 1:14 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 09-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 5 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.06 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 9 April 2025 1:05 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 09-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.44 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल 6 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।

  • 9 April 2025 12:34 PM IST

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर सीएम योगी ने की चर्चा

    उत्तर प्रदेश की धरती जैन तीर्थंकरों की पावन भूमि रही है। अयोध्या में भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ, जो अयोध्या के राजा थे। अयोध्या में ही पांच तीर्थंकरों ने जन्म लिया। वहीं, काशी की धरती पर भी तीर्थंकर का जन्म हुआ है। हमारे तीर्थंकरों ने यहीं से धर्म और साधना की परंपरा को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में 'विश्व नमोकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

  • 9 April 2025 12:25 PM IST

    फतेहपुर तिहरा हत्याकांड दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, अब तक चार गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। इस मामले अभी तक चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में मंगलवार से पुलिस लगातार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी तलाश में जुटी थी। फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में चुनावी रंजिश में प्रधान रामदुलारी के पुत्रों विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • 9 April 2025 12:00 PM IST

    कानून व्यवस्था के बारे में क्या बोले यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह?

    बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा और बसपा को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उनके कार्यकाल में किस तरह का अपराध होता था। आज उन दोनों सरकारों से बेहतर हमारा प्रशासन है, हमारी कानून व्यवस्था है। इसे जनता स्वीकार कर रही है।

  • 9 April 2025 11:55 AM IST

    ट्रंप की चेतावनी, फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि फार्मास्यूटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त हो जाएगी। भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात करता है। मंगलवार रात को उन्होंने कहा, "हम बहुत जल्द ही फार्मास्यूटिकल्स पर एक बड़ा टैरिफ लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं।" ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका की ओर से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गए हैं।

  • 9 April 2025 11:49 AM IST

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, विधायकों में झड़प

    जम्मू-कश्मीर के विधानसभा परिसर में विधायकों में झड़प हुई। वक्फ अधिनियम पर चर्चा की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि, वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी है। अब देश में नया वक्फ कानून लागू हो गया है।

  • 9 April 2025 11:41 AM IST

    कांग्रेस एमपी इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी को घेरा

    कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा के पास गिनाने के लिए कोई महापुरुष नहीं है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया इसलिए उनको उधार लेना पड़ता है। कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल, कभी बाबा साहब अंबेडकर पर दावा करते हैं। भाजपा के पास एक भी ऐसा महापुरुष नहीं है जिसने भाजपा, जनसंघ या RSS की ओर से देश की आजादी में कोई लड़ाई लड़ी हो। भाजपा कितना भी हमला करे, हम महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल की धरती पर खड़े हैं। यहां से जो संदेशा जाएगा वो आने वाले वक्त में देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा।

  • 9 April 2025 11:32 AM IST

    मुझे हमेशा से एक्शन पसंद, 'जाट' को लेकर बोले रणदीप हुड्डा

    अभिनेता रणदीप हुड्डा क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत फिल्म “एक्सट्रैक्शन” की रिलीज के पांच साल बाद एक्शन जोन में वापस कदम रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने माना कि उन्हें हमेशा “एक्शन ” जॉनर पसंद रहा है क्योंकि इसमें कुछ नया और रोमांच होता है। जल्द ही वो जाट में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Created On :   9 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story