Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 8 April 2025 10:41 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिससे कुल टैरिफ उत्पादों के मूल्य से भी अधिक हो जाएंगे। साथ ही, वे दुनिया भर के देशों पर बराबरी का टैक्स लगाने की अपनी नीति को और मजबूती दे रहे हैं।
- 8 April 2025 10:32 AM IST
हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुले। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:42 पर सेंसेक्स 982 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,120 और निफ्टी 303 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,465 पर था।
- 8 April 2025 10:27 AM IST
दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे दुबई के क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन के लिए भारत पहुंचेंगे।
- 8 April 2025 10:01 AM IST
अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल की जगह लेगा नया राष्ट्रपति
दक्षिण कोरिया में 3 जून को कराया जाएगा राष्ट्रपति चुनाव
- 8 April 2025 9:40 AM IST
पंजाब में बीजेपी नेता के घर हमला, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला, जांच में जुटी पुलिस
- 8 April 2025 9:28 AM IST
ट्रंप को सुप्रीम राहत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत
- 8 April 2025 9:16 AM IST
कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन
गुजरात में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, राहुल गांधी-सोनिया गांधी अहमदाबाद के लिए रवाना हुए
- 8 April 2025 9:09 AM IST
बीजेपी नेता के घर हमला
पंजाब: जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक, पुलिस जांच में जुटी
- 8 April 2025 9:01 AM IST
इजरायल यूएस वार्ता
इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बैठक शुरू
Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST