Breaking News: आज की बड़ी खबरें 8 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 8 April 2025 12:05 PM IST
ईंधन के रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव
आज गुड़गांव में पेट्रोल 95.25 रुपए और डीजल 88.10 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपए और डीजल 88.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.11 रुपए और डीजल 92.69 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
- 8 April 2025 11:55 AM IST
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे थाने
एसआईटी पूछताछ के लिए थाने पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- 8 April 2025 11:48 AM IST
CWC मीटिंग
सोनिया, राहुल गांधी और खड़गे CWC मीटिंग के लिए सरदार पटेल मेमोरियल पहुंचे
- 8 April 2025 11:31 AM IST
ट्रंप और नेतन्याहू ने की टैरिफ को लेकर व्हाइट हाउस में चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात में गाजा बंधक संकट और इजरायली वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ पर चर्चा हुई है।
- 8 April 2025 11:20 AM IST
पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर शहजाद पूनावनाला ने दी प्रतिक्रिया
पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक होने की घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भगवंत मान की सरकार पर मंगलवार को जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
- 8 April 2025 11:10 AM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे राजधानी लखनऊ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस साल अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इसे लेकर पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी बीच सर संघचालक मोहन भागवत वाराणसी और मिर्जापुर में प्रवास के बाद आज लखनऊ पहुंचे। यहां से कुछ देर में वह लखीमपुर के लिए जाएंगे।
- 8 April 2025 11:02 AM IST
पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है शहजाद पूनावाला
पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक होने की घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भगवंत मान की सरकार पर मंगलवार को जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
- 8 April 2025 10:55 AM IST
पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात, बोले- सपने हकीकत में बदल गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया और देश भर से मुद्रा लाभार्थियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया।
- 8 April 2025 10:50 AM IST
कांग्रेस अधिवेशन
कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी अहमदाबाद पहुंचे
- 8 April 2025 10:46 AM IST
घरेलू स्तर पर टग बोट की मैन्युफैक्चरिंग से भारत की मैरिटाइम क्षमता में हो रहा इजाफा केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन टग का घरेलू स्तर पर विकास न केवल एक तकनीकी उन्नति है, बल्कि यह ग्लोबल ग्रीन मैरिटाइम मूवमेंट का नेतृत्व करने की भारत की बढ़ती क्षमता का प्रतीक भी है।
Created On :   8 April 2025 8:00 AM IST