Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 7 April 2025 7:10 PM IST
Satna News: 8 दिनों में मैहर पहुंचे 8.60 लाख से ज्यादा भक्त
चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल को सम्पन्न हो गया, इन 8 दिनों में 8 लाख 60 हजार से ज्यादा भक्तों ने मैहर शक्तिपीठ पहुंचकर मां शारदा के दर्शन-पूज कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
- 7 April 2025 7:09 PM IST
Satna News: युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर
अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक युवक ने पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- 7 April 2025 7:09 PM IST
Satna News: खेतों में आग से तबाही, 20 से ज्यादा किसानों की फसल खाक
उचेहरा थाना क्षेत्र के खूझा गांव में शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण रोजगार सहायक समेत 20 से ज्यादा किसानों के खेतों में लगी फसल खाक हो गई।
- 7 April 2025 7:08 PM IST
Satna News: सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है चित्रकूट
श्रीराम नवमीं के मौके पर चित्रकूट में आयोजित गौरव दिवस समारोह में दीपदान कर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है।
- 7 April 2025 7:08 PM IST
Satna News: प्रदेश में औद्योगिक विकास की दर 12 प्रतिशत - सीएम
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रविवार को मैहर में आयोजित एक आम सभा में कहा कि मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है। वर्ष 2003 की स्थिति में विकास दर एक प्रतिशत सेे कम थी। मौजूदा समय में यह रफ्तार 12 फीसदी है।
- 7 April 2025 7:07 PM IST
Satna News: सरभंगा के जंगल में 3 माह में 2 टाइग्रेस ने जन्मे 6 शावक
चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल से एक खुुशखबरी आई है। ट्रैप कैमरों के फुटेज के परीक्षण के बाद वन विभाग का दावा है कि सरभंगा वन क्षेत्र में नवंबर से जनवरी के दौरान 2 टाइग्रेस ने 6 शावकों को जन्म दिया।
- 7 April 2025 6:51 PM IST
कलबुर्गी के कपनूर औद्योगिक क्षेत्र में वे ब्रिज परिसर में आग लगी
कर्नाटक में कलबुर्गी के कपनूर औद्योगिक क्षेत्र में वे ब्रिज परिसर में आग लगी। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
- 7 April 2025 6:31 PM IST
छत्तीसगढ़ में बिछाई जाने वाली है नई रेलवे लाइन, केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान
छत्तीसगढ़ में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार ने रेलवे के क्षेत्र में विकास की इबादत लिखी है।
- 7 April 2025 5:55 PM IST
केशव प्रसाद मौर्य का कड़ा प्रहार
वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बिल का पास होना भारत के इतिहास का, भारत के संसद का जो महत्वपूर्ण कार्य रहा है उसमें से एक काम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बिल के पास होने पर मैं बहुत बधाई देता हूं। इस बिल से देश के गरीब मुसलमानों का भला होगा। अब तुष्टीकरण करने वालों के दिन गए और आने वाला समय भी भाजपा का है। 2027 में सपा समाप्तवादी पार्टी बनेगी और 2029 में कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा।
- 7 April 2025 5:51 PM IST
14 से 25 अप्रैल तक 'बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान' चलाएगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के सम्मान में 14 से 25 अप्रैल तक "बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान" चलाने का ऐलान किया है। यह अभियान संविधान निर्माता बाबा साहेब के जन्मदिवस 14 अप्रैल से शुरू होगा और देशभर में उनके योगदान को याद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के लिए बीजेपी ने 8 अप्रैल को दिल्ली में अपने मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित करने का फैसला किया है।
Created On :   7 April 2025 8:00 AM IST