Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 7 April 2025 5:49 PM IST
राहुल गांधी बिहार दौरा अपडेट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से रवाना हुए।
- 7 April 2025 5:45 PM IST
साइक्लोथॉन-2.0 नशे के खिलाफ हरियाणा की जंग
हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा 7 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले के बाघोत गांव पहुंची। इस अभियान को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 अप्रैल को हिसार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
- 7 April 2025 5:41 PM IST
पटना राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
बिहार कांग्रेस में गुटबाजी और प्रदेश कार्यालय में हंगामा कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही नजारा सोमवार को भी बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर हाथ-पैर चले।
- 7 April 2025 5:33 PM IST
ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद शिक्षक बोले, 'योग्य हैं तो वॉलंटरी सर्विस क्यों दें'
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी गंवा चुके शिक्षकों के साथ सोमवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलाकात की। सीएम ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया है कि जो योग्य हैं सरकार उनका समर्थन करेगी। हालांकि, ममता के आश्वासन से शिक्षक संतुष्ट नहीं हैं।
- 7 April 2025 5:27 PM IST
टैरिफ का असर! गोल्ड और क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट
अमेरिकी टैरिफ का असर अब कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर अहम माने जाने वाली गोल्ड और क्रूड ऑयल जैसी महत्वपूर्ण कमोडिटी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट के गोल्ड की कीमत 2,613 रुपये कम होकर 88,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो शुक्रवार को 91,014 रुपये थी। इसके साथ ही, 22 कैरेट के गोल्ड की कीमत कम होकर 86,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के गोल्ड की कीमत कम होकर 78,680 रुपये हो गई है।
- 7 April 2025 5:27 PM IST
ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद शिक्षक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी गंवा चुके शिक्षकों के साथ सोमवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलाकात की। सीएम ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया है कि जो योग्य हैं सरकार उनका समर्थन करेगी। हालांकि, ममता के आश्वासन से शिक्षक संतुष्ट नहीं हैं।
- 7 April 2025 5:18 PM IST
कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर पर बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार को करेगा सुनवाई
ड-अप कमीडियन कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति एस.एम. मोदक की पीठ ने कामरा की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई और उन्हें कथित तौर पर दी जा रही जान से मारने की धमकियों के मद्देनजर उनकी याचिका स्वीकार कर ली।
- 7 April 2025 5:07 PM IST
दिल्ली की जनता समय आने पर भाजपा को देगी जवाब- AAP
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोहिंग्या के मुद्दे पर वह दोहरा रवैया अपना रही है। पार्टी के नेता और विधायक संजीव झा ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद, जिन रोहिंग्याओं को भगाने का वादा किया गया था, अब उन्हीं को बसाने का काम किया जा रहा है।
- 7 April 2025 5:02 PM IST
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने साधा कांग्रेस पर निशाना
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फदंगे भड़काए।राहुल गांधी जानते हैं कि यहां भी उनका हाल दिल्ली जैसा ही होगा। दिल्ली में वे जीरो पर आउट हुए और बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे। राहुल गांधी आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए बिहार गए हैं।
- 7 April 2025 4:46 PM IST
भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर पर बुलिश विदेशी निवेशक
विदेशी निवेशकों का भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर पर लगातार भरोसा बना हुआ है और वित्त वर्ष 25 में करीब 3.1 अरब डॉलर निवेश किए गए हैं, यह आंकड़ा वित्त वर्ष 24 में 2.6 अरब डॉलर था। सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
Created On :   7 April 2025 8:00 AM IST