Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 6 April 2025 6:58 PM IST
कोलकाता में राम नवमी 2025 के अवसर पर संध्या आरती की गई
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राम नवमी 2025 के अवसर पर संध्या आरती की गई।
- 6 April 2025 6:38 PM IST
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का बयान
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- जिन लोगों को ये बिल समझ नहीं आया है वो लोग नाराज हैं। राजनीति को छोड़कर जिसको समझ आ जाएगा तो वे जानेंगे कि इससे अगले 2-3 वर्षों में गरीबों, मुसलमानों, महिलाओं और पिछड़े समुदायों के लोगों को लाभ होने वाला है।
- 6 April 2025 6:20 PM IST
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के AC गोदाम में भीषण धमाका
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के एयर कंडीशनर (AC) गोदाम में रविवार दोपहर को भीषण धमाका हुआ। जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शहर की जीवराज पार्क की ज्ञानदा सोसाइटी में हुई है।
- 6 April 2025 5:42 PM IST
पीएम मोदी ने श्रीलंका क्रिकेट दिग्गजों सेकी खास बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कोलंबो दौरे के दौरान श्रीलंका के 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यों से एक विशेष संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेट दिग्गजों के साथ बातचीत की, जिसमें सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास, अरविंद डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू, रविंद्र पुष्पकुमारा, उपुल चंदाना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालूवितराना शामिल थे।
- 6 April 2025 5:27 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज नवमी है और मैं बाबा बस्ती नाथ जी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए नमन करना चाहता हूं। बाबा बालनाथ जी एक ऐसे महा योगी थे, जिन्होंने इस धरती पर जन्म लिया और देश और दुनिया भर में 84 धर्मों की स्थापना की।"
- 6 April 2025 5:14 PM IST
चीनी बॉन्ड बाजार में फरवरी 2025 के अंत तक डिपॉजिटरी बैलेंस 1,800 खरब युआन से अधिक
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा हाल ही में जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, गत फरवरी में चीन के बॉन्ड बाजार में विभिन्न किस्मों के 66 खरब 67 अरब एक करोड़ युआन लागत के बॉन्ड जारी किए। इस फरवरी के अंत तक बॉन्ड बाजार में डिपॉजिटरी बॉन्ड बैलेंस 1,805 खरब युआन था।
- 6 April 2025 4:51 PM IST
आज मैंने अपने परिवार के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना की- अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "आज मैंने अपने परिवार के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना की। हमने देश के नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। मैं देश की जनता को प्रणाम करता हूं।"
- 6 April 2025 4:46 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम एमके स्टालिन पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका का दौरा पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु पहुंचे। जहां उन्होंने रामेश्वरम के रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वहां के सीएम एमके स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग की आदत हमेशा रोते रहने की है। वह हमेशा रोते रहते हैं।
- 6 April 2025 4:36 PM IST
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन किया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन किया और ITI कॉलेज एवं अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
- 6 April 2025 4:17 PM IST
अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज पूरी हुई
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज पूरी हुई और राम नवमी के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंची। अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने कहा, "आज अनंत का 30वां जन्मदिन है। उनकी इच्छा थी कि वे हमारी शादी के बाद यह पदयात्रा करें। हमें गर्व है कि हम आज यहां उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने उनकी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया..."
Created On :   6 April 2025 8:00 AM IST