Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 March 2025 12:40 PM IST
भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से बनेंगे द्वार
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि, राजधानी भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनेंगे।
- 4 March 2025 12:35 PM IST
सोने की कीमत में राहत
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है।
- 4 March 2025 12:30 PM IST
चांदी की कीमत सपाट स्तर पर
चांदी के रेट में सोमवार के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसकी कीमत 96,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 4 March 2025 12:25 PM IST
ईंधन के रेट में मामूली बदलाव
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल और डीजल 06-06 पैसे कम होकर क्रमश: 94.73 रुपए और 87.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 104.72 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 4 March 2025 12:20 PM IST
दिलीप जायसवाल बनेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष
बिहार में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी तय हुई।
- 4 March 2025 12:15 PM IST
पटना के बापू सभागार में बीजेपी बिहार की बैठक आज
आज पटना के बापू सभागार में भाजपा की राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें 300 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं।
- 4 March 2025 12:12 PM IST
कच्चे तेल की कीमत गिरी
आज (04 मार्च 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 71.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 68.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 4 March 2025 12:05 PM IST
भारतीय रुपया फ्लैट लेवल पर
भारतीय रुपया मंगलवार को 87.36 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि सोमवार की सुबह रुपया 87.36 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 87.36 पर बंद हुआ था।
- 4 March 2025 12:00 PM IST
सेंसेक्स में 141 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार आज (04 मार्च 2025, मंगलवार) भी गिरावट के साथ खुला। फिलहाल सेंसेक्स 141.30 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,944.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 47.50 अंक यानि कि 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,071.80 पर कारोबार कर रहा है।
- 4 March 2025 11:55 AM IST
उत्तरप्रदेश
संभल मस्जिद को सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लिखवाया विवादित ढांचा
Created On :   4 March 2025 8:00 AM IST