Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 March 2025 2:48 PM IST
तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका लग चुका है। मुकाबले की तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के शिकार हो गए।
- 4 March 2025 2:31 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सोमीफाइनल मैच की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के लिए ट्रेविस हेड और कूपर कोनोली ने पारी की शुरुआत की है।
- 4 March 2025 2:23 PM IST
सेमीफाइनल मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
- 4 March 2025 2:12 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी कंगारुओं की फौज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा।
- 4 March 2025 2:05 PM IST
कंगारुओं ने जीता टॉस
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में आज भारत और विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होने वाली है। मुकाबले में टॉस हो चुका है। कंगारुओं ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
- 4 March 2025 1:33 PM IST
परिसीमन के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज कुमार झा का बयान
परिसीमन के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "परिसीमन आज एक नाजुक विषय है। दक्षिणी राज्यों की दुविधा भी जायज है। क्योंकि उन्होंने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है और अगर लोकसभा सीटों के परिसीमन का मानदंड जनसंख्या वृद्धि होगी तो यह उन राज्यों के साथ अन्याय होगा।"
- 4 March 2025 1:25 PM IST
पंजाब सरकार की राजस्व अधिकारियों को चेतावनी
पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शाम तक हड़ताल खत्म नहीं की तो सस्पेंशन होगा।
- 4 March 2025 12:55 PM IST
कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शादी से लौट रहे अमरोहा के लोगों की कार रजवाहे में पलट गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
- 4 March 2025 12:51 PM IST
झगड़े के बाद सास ने की आत्महत्या
बहू से विवाद के बाद एक बुजुर्ग महिला ने जलते बिटोरे में कूदकर आत्महत्या कर ली।
- 4 March 2025 12:45 PM IST
किसान यूनियन के 35 सीनियर नेता हिरासत में या नजरबंद
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने सवाल उठाया है कि, किसान यूनियन के 35 सीनियर नेता हिरासत में या नजरबंद हैं।
Created On :   4 March 2025 8:00 AM IST