Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 2 April 2025 1:13 PM IST
वक्फ क्रिएट कर सकते हैं, नहीं छिन सकते महिलाओं और बच्चों के अधिकार- रिजिजू
रिजिजू ने कहा कि हम किसी जाति-धर्म की वजह से सांसद नहीं बने हैं। आपका ट्रस्ट है, ट्रस्ट को चैरिटी कमिश्नर संभालता है। आप कैसे कहेंगे कि वह मुसलमान नहीं है तो कैसे संभाल सकता है। ये बार-बार कहा जा रहा है कि मुसलमान के मामले में गैर मुस्लिम क्यों आ रहा है। अरे इसका धार्मिक व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं देना नहीं है। ये संपत्ति के मैनेजमेंट से जुड़ा मामला है। उन्होंने ये भी कहा कि वक्फ की जिन संपत्तियों पर विवाद है, हम कोर्ट के पावर को कैसे ले सकते हैं। सीएए जब लाए थे, तब भी ये लोग कह रहे थे कि मुसलमान का हक छिना जा रहा है। बताइए, किसी मुसलमान की नागरिकता छिनी गई है। आज आप दोबारा मिसलीड करेंगे तो मुंह की खाना पड़ेगा आपको। फिर कोई बिल लेकर दोबारा आएंगे और पर्दाफाश करेंगे आपका। आप वक्फ क्रिएट कर सकते हैं लेकिन महिलाओं और बच्चों का अधिकार नहीं छिन सकते। ये बहुत बड़ा रिफॉर्म है।
- 2 April 2025 1:00 PM IST
वक्फ बिल किसी धर्म के खिलाफ नहीं
वक्फ बिल पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने कहा, यह बिल धार्मिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करता। ये सिर्फ संपत्ति की व्यवस्था का मामला है।
- 2 April 2025 12:55 PM IST
संसोधन नहीं होता तो पता नहीं क्या हो जाता: रिजीजू
वक्फ बिल पेश करते हुए रिजीजू ने कहा कि, संसोधन नहीं होता तो पता नहीं क्या होता। उन्होंने कहा कि, वक्फ बोर्ड ने संसद जमीन पर भी दावा किया
- 2 April 2025 12:50 PM IST
रिजीजू बोले वक्फ बिल पर विपक्ष का मन साफ नहीं
वक्फ बिल पेश करते हुए रिजीजू ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि वक्फ बिल पर विपक्ष का मन साफ नहीं है।
- 2 April 2025 12:45 PM IST
समाज के हर वर्ग से हमने सुझाव लिए: रिजीजू
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश करते हुए रिजीजू ने कहा कि, हमने समाज के हर वर्ग से हमने सुझाव लिए।
- 2 April 2025 12:40 PM IST
जेपीसी में बक्फ बोर्ड पर व्यापक चर्चा हुई: रिजीजू
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश करते हुए रिजीजू ने कहा कि, जेपीसी में बक्फ बोर्ड पर व्यापक चर्चा हुई, बिल पर इतनी व्यापक चर्चा पहले कभी नहीं हुई।
- 2 April 2025 12:35 PM IST
25 राज्यों के बक्फ बोर्ड ने सुझाव दिए
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश करते हुए रिजीजू ने कहा कि, इसके लिए 25 राज्यों के बक्फ बोर्ड ने सुझाव दिए हैं। साथ ही कानून के जानकारों ने भी सुझाव दिए।
- 2 April 2025 12:30 PM IST
लोकसभा में बक्फ संसोधन बिल पेश
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने बक्फ संसोधन बिल पेश किया
- 2 April 2025 12:25 PM IST
शाह ने कहा हमारी कमेटियां कांग्रेस जैसी नहीं
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, हमारी कमेटियां कांग्रेस जैसी नहीं, हम पहले संसोधन के लिए कमेटी के पास गए फिर कमेटी के संसोधन को कैबिनेट ने पास किया। हमारी कमेटियां लोकतांत्रिक हैं।
- 2 April 2025 12:20 PM IST
कांग्रेस ने कहा कॉपी देरी से मिली
लोकसभा में कांग्रेस ने कहा कि, हमें बिल की कॉपी देर से मिली।
Created On :   2 April 2025 8:00 AM IST