Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 2 April 2025 3:30 PM IST
आतिशी ने किया दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन
कपिल मिश्रा के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में आतिशी ने किया प्रदर्शन, साथ ही इस्तीफे की भी मांग की है।
- 2 April 2025 3:20 PM IST
वक्फ बिल पर संसद में गौरव गोगोई
वक्फ बिल को लेकर संसद में गौरव गोगोई ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अल्पसंख्यकों को प्रति झूठी संवेदनाएं हैं।
- 2 April 2025 3:12 PM IST
वक्फ पर संसद में रिजिजू
वक्फ संशोधन पर संसद में रिजिजू का कहना है कि, वक्फ से पता चलेगा कि हमारे पास कितनी संपत्ति हैय
- 2 April 2025 3:05 PM IST
वक्फ पर संसद में गौरव गोगोई
वक्फ बिल संशोधन पर गौरव गोगोई ने साधा बीजेपी पर निशाना और कहा, संविधान को कमजोर करने की कोशिश की है।
- 2 April 2025 2:55 PM IST
वक्फ पर संसद में अखिलेश यादव
वक्फ बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वक्फ बिल के पीछे ना नीति सही, ना नीयत सही है।
- 2 April 2025 2:50 PM IST
वक्फ पर संसद में कल्याण बनर्जी
वक्फ बिल पर टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का कहना है कि, वक्फ बिल पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है।
- 2 April 2025 2:45 PM IST
वक्फ पर संसद में कल्याण बनर्जी
वक्फ बिल पर टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का कहना है कि, हम बिल का पूरी तरह से विरोध करते हैं।
- 2 April 2025 2:40 PM IST
वक्फ पर संसद में कल्याण बनर्जी
वक्फ बिल पर टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का कहना है कि, ये वक्फ पर बीजेपी राजनीति कर रही है।
- 2 April 2025 2:32 PM IST
नाकामी का ये पर्दा है वक्फ बिल - अखिलेश यादव
ये बिल लाया जा रहा है, बीजेपी में ये मुकाबला चल रहा है कि खराब हिंदू कौन बड़ा है। जो पार्टी ये कहती हो कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए अभी तक। बीजेपी क्या है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी ने हंसते-हंसते कहा है, हंसते-हंसते ही जवाब दे रहा हूं। आपको पांच लोगों में ही अध्यक्ष चुनना है, परिवार से। हमें करोड़ों लोगों में से चुनना है तो समय लगता है। मैं कहता हूं आप अभी 25 साल तक अध्यक्ष हो जाओ। इस पर अखिलेश ने कहा कि नाकामी का ये पर्दा है वक्फ बिल। एक ये बहुत तैयारी के साथ फैसला लेकर आए थे कि आधी रात के बाद नोट नहीं चलेंगे। उस नोटबंदी नाकामी के बारे में भी तो चर्चा हो जाए कि अभी भी जाने कितना रुपया निकल के आ रहा है। नाकामी बेरोजगारी, महंगाई, किसान की आय दोगुनी नहीं कर पाए, उसकी भी है।
- 2 April 2025 2:29 PM IST
वक्फ बिल कैसे 'उम्मीद', समझ नहीं आया- अखिलेश
अखिलेश यादव ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि बड़ी आबादी के लिए एक और बिल आया है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद की बहुत सी बातों से सहमति व्यक्त की और कहा कि जो एक्स कांग्रेस वाले हैं, वो ज्यादे बोल रहे हैं। जो बिल पेश हुआ है, उसको जितना समझ पा रहा हूं, मंत्री जी ने कहा कि उम्मीद है ये।
Created On :   2 April 2025 8:00 AM IST