Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 2 April 2025 6:30 PM IST
वक्फ बिल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी द्वारा पेश किए गए विधेयक का समर्थन करता हूं। मैं दोपहर 12 बजे से चल रही चर्चा को ध्यान से सुन रहा हूं। मुझे लगता है कि या तो निर्दोष भाव से या राजनीतिक कारणों से कई भ्रांतियां कई सदस्यों के मन में है और सदन के माध्यम से कई सारी भ्रांतियां पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है।"
- 2 April 2025 6:23 PM IST
कांग्रेस ने हमेशा अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सबसे अधिक घुसपैठ हो रही है। हम इस पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। उन्हें कांग्रेस शासित राज्य में पिछले 11 वर्षों में किसी घुसपैठिए का उदाहरण देना चाहिए जिसे निर्वासित किया गया हो। कांग्रेस ने हमेशा अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की है।"
- 2 April 2025 6:16 PM IST
लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज जारी
RJD सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर आज उन्हें पारस अस्पताल लाया गया था। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें पता चला कि उनका BP अचानक से बहुत कम हो गया था। उनको चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया। अभी उनकी तबीयत स्थिर है। अब उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा। उनको परेशानी हो रही है लेकिन मुझे लगता है कि उनकी सेहत में जल्द सुधार होगा।"
- 2 April 2025 5:15 PM IST
शिवसेना की ओर से मैं इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करता हूं - सांसद श्रीकांत शिंदे
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "शिवसेना और मेरे नेता एकनाथ शिंदे की ओर से मैं इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करता हूं। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। पहले अनुच्छेद 370, फिर ट्रिपल तलाक और CAA, और अब यह विधेयक गरीबों के कल्याण के लिए इस सदन में लाया गया है। उनका (UBT के अरविंद सावंत) भाषण सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत चौंकाने वाला था। मैं UBT से एक सवाल पूछना चाहता हूं, उन्हें अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि क्या वे आज बालासाहेब (ठाकरे) जीवित होते तो भी यही बोलते? आज यह स्पष्ट है कि UBT किसकी विचारधारा को अपना रही है और इस विधेयक का विरोध कर रही है। उनके पास अपनी गलतियों को सुधारने, अपने इतिहास को फिर से लिखने और अपनी विचारधारा को जीवित रखने का एक सुनहरा अवसर था। लेकिन, UBT ने पहले ही उनकी विचारधारा को कुचल दिया। अगर बालासाहेब आज यहां होते और UBT का असहमति नोट पढ़ते, तो उन्हें बहुत दुख होता।"
- 2 April 2025 4:56 PM IST
'वक्फ संसोधन विधेयक बिल्कुल नाजायज..' - आप सांसद संजय सिंह
वक्फ संशोधन विधेयक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "ये बिल्कुल एक नाजायज बिल है। देश के अंदर झगड़ा कराने के मकसद से, बिहार और बंगाल के चुनाव को देखते हुए ये बिल लाया गया है। इसका मकसद केवल विवाद खड़ा करना है। 2013 में जो बिल पास हुआ था उसका भाजपा ने खुद समर्थन किया था। फिर आप ये बिल क्यों लेकर आ रहे हैं?"
- 2 April 2025 4:39 PM IST
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का बयान
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "कपिल मिश्रा पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। 2020 के दंगों पर जिन-जिन नेताओं पर FIR दर्ज हुई है सभी लोग तिहाड़ जेल में हैं। कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए लेकिन क्यों दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है? हम कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
- 2 April 2025 4:22 PM IST
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "वक्फ बोर्ड को लेकर शिवसेना की भूमिका पहले से स्पष्ट रही है। हम कभी भी सत्ता के लिए या स्वार्थ के लिए विचारों से समझौता नहीं करेंगे। वक्फ संशोधन विधेयक पर भी हमारी भूमिका स्पष्ट है। वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम समाज के आम लोगों के कल्याण के लिए है, उनकी प्रगति के लिए है।"
- 2 April 2025 4:02 PM IST
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का बयान
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "मैं ये पूछना चाहता हूं कि ये बिल अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने बनाया कि किसी और विभाग ने बनाया है? यह बिल कहां से आया? आज देश में अल्पसंख्यकों की हालत ऐसी हो गई है कि आज सरकार को उनके धर्म का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा। क्या वे दूसरे धर्मों से प्रमाण पत्र मांगेंगे कि आपने पांच साल पूरे किए हैं या नहीं? इस बिल में ऐसा क्यों पूछा जा रहा है? सरकार धर्म के इस मामले में क्यों दखल दे रही है।"
- 2 April 2025 3:45 PM IST
वक्फ बिल पर महबूबा मुफ्ती ने साधा सरकार पर निशाना
‘मुसलमानों को परेशान करने के लिए है वक्फ बिल’, महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला।
- 2 April 2025 3:38 PM IST
वक्फ बिल पर संसद में किरेन रिजीजू
वक्फ बिल पर संसद में किरेन रिजिजू का कहना है कि, बिल किसी भी व्यवस्था में धार्मिक हस्तक्षेप नहीं है।
Created On :   2 April 2025 8:00 AM IST