Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
![आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/28/1398362-500x3001393519-img-20241212-wa0003.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 29 Jan 2025 10:17 PM IST
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के कालकाजी में की रैली
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कहा, "जब भी मैं दिल्ली आता हूं और यमुना जी को देखता हूं तो भावुक हो जाता हूं क्योंकि मां यमुना में हम सबकी आस्था है। मां यमुना उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलती हैं, वहां वह शुद्ध और स्वच्छ हैं, लेकिन यहां, पीने की बात तो दूर, क्या कोई इस पानी से नहा भी पाएगा? इसे इतना प्रदूषित और काला करने का काम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किया है। पिछले 10 सालों से वे हर बार कहते हैं कि मैं यमुना जी को साफ करूंगा, इस बार भी उन्होंने अपने घोषणापत्र में यही कहा है।"
- 29 Jan 2025 10:02 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने इसरो को दी बधाई
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ15 के जरिए अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है।
- 29 Jan 2025 9:46 PM IST
'टैक्स का पैसा बीजेपी की केंद्र सरकार के पास जाता'- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा- गरीब से गरीब व्यक्ति भी टैक्स देता है। आपका टैक्स का पैसा जो दिल्ली सरकार के पास आता है, उससे हम आपको मुफ्त बिजली-पानी, मुफ्त शिक्षा-इलाज, महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा देते हैं। लेकिन जो टैक्स का पैसा बीजेपी की केंद्र सरकार के पास जाता है, उसे वो अपने पूंजीपति दोस्तों पर लुटा देती है। बीजेपी अभी तक अपने दोस्तों का 10 लाख करोड़ माफ कर चुकी है।
- 29 Jan 2025 9:33 PM IST
दिल्ली के विकासपुरी में मनोज तिवारी ने जनसभा को किया संबोधित
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को विकासपुरी इलाके में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।
- 29 Jan 2025 9:15 PM IST
मकान मालिक की हत्या करने के लिए पुलिस ने किराएदार को किया गिरफ्तार
सेंट्रल नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बुधवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। मामला इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी का है, जहां एक मकान मालिक की हत्या उसके किराएदार ने कर दी थी। पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है।
- 29 Jan 2025 9:06 PM IST
संगम पहुंचे खली, सीएम योगी को लेकर दिया बड़ा बयान
रेसलर दलीप सिंह उर्फ खली प्रयागराज पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महाकुंभ में डुबकी लगाई। भारतीय रेसलर ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मैं पहली बार यहां आया हूं। योगी जी द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, और महाकुंभ में यहां की भीड़, पूरी दुनिया के लिए एक इतिहास है।
- 29 Jan 2025 8:41 PM IST
इजरायल को हमास की धमकी
हमास के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार 29 जनवरी को इजरायल पर युद्ध विराम समझौते के तहत गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने में देरी करने का आरोप लगाया है और साथ ही चेतावनी दी है कि इससे बंधकों की रिहाई प्रभावित हो सकती है।
- 29 Jan 2025 8:17 PM IST
महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर यूपी सीएम योगी का बयान
महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "..घटना अत्यंत दुखद है मृतकों के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस घटना की पूरी जांच करवा करके हम इसकी तह में जाएंगे। इसके अलावा पुलिस के स्तर पर भी हम लोग इसकी अलग से जांच करवाएंगे कि ये घटना किन कारणों की वजह से हुई है। मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। न्यायिक आयोग इस पूरे मामले को देखकर एक समय सीमा के अंदर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा।"
- 29 Jan 2025 8:07 PM IST
अनमोल बिश्नोई के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई की कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है। दो और वांटेड आरोपी के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया है।
- 29 Jan 2025 7:55 PM IST
जनाई नहीं इस एक्ट्रेस के साथ भिड़ा है सिराज का टाका
भारतीय तेज गेंदबाज इन दिनों अपनी रफ्तार से ज्यादा डेटिंग की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में उन्हें और भारतीय सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को लेकर रूमर्स फैल रहे थे कि वह दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन बाद में जनाई ने दोनों के बीच भाई-बहन के रिश्ते पर मूहर लगाई। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सिराज बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं।
Created On :   29 Jan 2025 8:16 AM IST